बार-बार टूटते हैं नाखून? इन आदतों से होंगे लंबे-मजबूत, नहीं लगवाने पड़ेंगे महंगे एक्सटेंशंस

20 Feb 2026

Photo: ITG

क्या आपके नाखून भी बार-बार टूट जाते हैं? जरा से बड़े होते ही किनारों से चिप हो जाते हैं? तो परेशान ना हों, आप अकेले नहीं हैं.

Photo: Pixabay

ऐसे कई लोग हैं, जिनके नाखून बढ़ते नहीं हैं. जैसे ही वो बढ़ाने की कोशिश करते हैं वो टूट जाते हैं.  इस तरह के लोग, खासकर लड़कियां महंगे-महंगे नेल एक्सटेंशंस लगवाती हैं या फिर महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं.

Photo: Pixabay

अगर आप भी ऐसी कर रही हैं तो ये खबर आपके लिए है. हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने नाखूनों को तेजी से बढ़ा सकती हैं. इसके साथ ही वो मजबूत और चमकदार भी बनते हैं.

Photo: Pexels

इन आदतों को अपनाकर आप नेल एक्सटेंशंस पर खर्च होने वाले हजारों रुपये बचा सकती हैं. आइए जानते हैं नाखून बढ़ाने के आसान और कारगर तरीके.

Photo: Pexels

1. नाखूनों को रोज मॉइस्चराइज करें: जिस तरह स्किन को नमी चाहिए, उसी तरह नाखूनों को भी चाहिए होती है. अगर नाखून रूखे रहेंगे तो जल्दी टूटेंगे. रोज रात में क्यूटिकल ऑयल या कोई अच्छी क्रीम नाखूनों पर लगाएं. इससे नाखून मजबूत रहते हैं और टूटते नहीं हैं.

Photo: Pexels

2. सही खान-पान बहुत जरूरी: नाखूनों की ग्रोथ सीधे आपकी डाइट से जुड़ी होती है. अंडा, मूंगफली, बादाम, अखरोट, पालक और हरी सब्जियां खाएं. इनमें मौजूद बायोटिन और प्रोटीन नाखूनों को मजबूत बनाते हैं और उनकी बढ़त तेज करते हैं.

Photo: Pexels

3. तेज केमिकल्स से बचें: नेल पॉलिश रिमूवर में मौजूद एसीटोन नाखूनों को कमजोर कर देता है. कोशिश करें कि कम केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करें और बर्तन धोते या सफाई करते समय ग्लव्स पहनें.

Photo: Pexels

4. समय-समय पर नाखून काटना भी जरूरी: लोग सोचते हैं कि नाखून काटने से ग्रोथ रुक जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है. हर 4–6 हफ्ते में नाखून ट्रिम करने से टूटे और कमजोर हिस्से हट जाते हैं.

Photo: Pexels

5. नाखूनों से डिब्बे ना खोलें:  अक्सर लोग डिब्बा खोलने, स्टिकर हटाने या कुछ कुरेदने के लिए नाखूनों का इस्तेमाल करते हैं. ऐसा करने से नाखूनों पर जोर पड़ता है और वे टूट जाते हैं.

Photo: Pexels

6. जरूरत हो तो सप्लीमेंट लें: अगर नाखून बहुत ज्यादा कमजोर हैं, तो डॉक्टर की सलाह से बायोटिन सप्लीमेंट लिया जा सकता है. खुद से कोई भी दवा या सप्लीमेंट शुरू न करें.

Photo: Pixabay

7. थोड़ा सब्र रखें: नाखून एक महीने में करीब 3–4 मिमी ही बढ़ते हैं. इसलिए रिजल्ट पाने की जल्दबाजी ना करें.

Photo: Pexels

Read Next