रोजाना साबुन की जगह इस चीज से धोएं फेस, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

Credit: Adobe

हर महिला की चाहती है कि उसकी स्किन सुंदर और जवान नजर आए लेकिन प्रदूषण, लाइफस्टाइल धूप और केमिकल से भरे प्रॉडक्ट्स चेहरे का निखार छीन लेते हैं.

Credit: Adobe

खासकर रोज के साबुन में अक्सर कठोर रसायन होते हैं जो त्वचा के प्राकृतिक तेलों को छीनते हैं और  त्वचा शुष्क और बेजान कर देते हैं.

Credit: Adobe

बेसन एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है जो त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए गंदगी और अतिरिक्त तेल को धीरे से साफ करता है. 

Credit: Adobe

बेसन में विटामिन और खनिज भी होते हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं और उसे स्वस्थ बनाते हैं. 

Credit: Adobe

बेसन त्वचा की रंगत को एक समान  और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है. यहां हम आपको चेहरे को बेसन से साफ करने का तरीका बता रहे हैं. 

Credit: Adobe

एक कटोरी में 1-2 चम्मच बेसन लें और उसमें थोड़ा पानी या गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें. 

Credit: Adobe

अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर धीरे से लगाएं. आंखों के आसपास के एरिया को छोड़ दें.  

Credit: Adobe

कुछ मिनटों तक धीरे-धीरे मालिश करें. गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें और अपने चेहरे को थपथपाकर सुखाएं.

Credit: Adobe

त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए अपनी पसंदीदा मॉइस्चराइजर लगाएं. 

Credit: Adobe

Read Next