शर्ट-पल्लू से चश्मा पोंछना करें बंद... ये है साफ करने का सही तरीका, सालों-साल रहेगा नया जैसा

24 Mar 2026

Credit: Adobe Image

अक्सर लोग चश्मा साफ करने के लिए पास पड़े किसी भी कपड़े का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन यही छोटी सी लापरवाही आपके महंगे लेंस पर परमानेंट स्क्रैच लगा देती है. 

Credit: Pixabay

चश्मे की उम्र बढ़ाने और उसे हमेशा शोरूम जैसा नया रखने के लिए सिर्फ सफाई काफी नहीं है, बल्कि सफाई का सही तरीका पता होना जरूरी है.

Credit: Pixabay

एक्सपर्ट्स की मानें तो गलत तरीके से साफ किया गया चश्मा आपकी आंखों पर भी बुरा असर डाल सकता है. आइए जानते हैं वो स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, जिससे आपका चश्मा बिना किसी स्क्रैच के हमेशा चमकता रहेगा.

Credit: Pixabay

हाथों की सफाई करें

चश्मा छूने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें. हाथों पर लगी धूल, मिट्टी या तेल की वजह से लेंस और भी ज्यादा गंदे हो सकते हैं. लोशन-फ्री साबुन का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर रहता है.

Credit: Pixabay

गुनगुना पानी लें

चश्मे को सीधे साफ करने के बजाय उसे हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. इससे लेंस पर जमा धूल के कण हट जाएंगे, जिससे रगड़ लगने और स्क्रैच आने का खतरा काफी कम हो जाता है.

Credit: Pixabay

सही क्लीनर का चुनें

हमेशा माइल्ड डिश सोप या खास चश्मा क्लीनिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें. ऐसे क्लीनर से बचें जिनमें अमोनिया या ब्लीच हो, क्योंकि ये लेंस की कोटिंग (जैसे एंटी-ग्लेयर) को पूरी तरह तबाह कर सकते हैं.

Credit: Pixabay

अंगुलियों का सॉफ्ट टच

लेंस के दोनों तरफ क्लीनर की एक बूंद लगाएं. अब अपनी उंगलियों के पोरों से बहुत हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में रगड़ें. ध्यान रहे कि फ्रेम के कोनों और नोज पैड्स को साफ करना न भूलें.

Credit: Pixabay

पानी से अच्छी तरह धोएं

क्लीनर को पूरी तरह साफ करने के लिए चश्मे को फिर से पानी से धोएं. यदि क्लीनर की थोड़ी भी परत रह गई, तो सूखने के बाद लेंस पर निशान दिखाई देने लगेंगे.

Credit: Pixabay

माइक्रोफाइबर क्लॉथ लें

चश्मा सुखाने के लिए सिर्फ और सिर्फ माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें. तौलिया, टिश्यू या शर्ट के कपड़े में बारीक रेशे होते हैं जो लेंस की सतह को नुकसान पहुंचा सकते हैं और स्क्रैच डाल सकते हैं.

Credit: Pixabay

स्टोरेज भी है जरूरी

सफाई के बाद जब चश्मा न पहनना हो, तो उसे हमेशा उसके प्रोटेक्टिव केस में रखें. इसे कभी भी लेंस की तरफ से नीचे न रखें, वरना टेबल की सतह से रगड़ खाकर स्क्रैच पड़ सकते हैं.

Credit: Pixabay

Read Next