11 March 2026
Photo: ITG
गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और अब सर्दियों से बंद पड़े एसी खुलने का समय भी आ गया है. सर्दियों में बंद पड़े एसी में धूल जम जाती है, जिसकी वजह से गर्मियों में एसी शुरू करने से पहले उसकी सर्विस करानी पड़ती है.
Photo: AI Generated
इस सर्विसिंग में कई बार हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं और लोगों की जेब पर अच्छा-खासा असर पड़ता है, अगर आप भी एसी चालू करने की तैयारी कर रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.
Photo: AI Generated
आज हम आपको घर पर ही एसी साफ करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताने वाले हैं, जिनसे बिना जेब खाली किए आपका एसी बिल्कुल साफ हो जाएगा और कूलिंग भी चकाचक करेगा.
Photo: AI Generated
1. सबसे पहले AC का पावर करें बंद: एसी साफ करने से पहले सबसे जरूरी है कि उसकी बिजली पूरी तरह बंद कर दें. प्लग निकाल दें या मेन स्विच ऑफ कर दें. इससे सफाई करते समय किसी तरह का करंट लगने या मशीन को नुकसान होने का खतरा नहीं रहेगा.
Photo: AI Generated
2. AC के फिल्टर निकालकर साफ करें: एसी में सबसे ज्यादा गंदगी फिल्टर में ही जमा होती है. इसलिए सबसे पहले एसी का फ्रंट कवर खोलें और फिल्टर बाहर निकाल लें.
Photo: Pixabay
अब फिल्टर को हल्के गुनगुने पानी से धो लें, अगर बहुत ज्यादा धूल जमी हो तो हल्के साबुन या लिक्विड क्लीनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. अच्छी तरह से धोने के बाद फिल्टर सूखने दें और फिर दोबारा लगा दें.
Photo: Pixabay
3. कूलिंग कॉइल और फिंस की सफाई करें: फिल्टर के पीछे कूलिंग कॉइल और फिंस होते हैं, जिन पर भी धूल जम जाती है. इनको साफ करने के लिए सॉफ्ट ब्रश या सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें.
Photo: Pexels
ध्यान रखें कि बहुत जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं है, वरना फिंस मुड़ सकते हैं. हल्के हाथ से धूल हटाएं. इससे एयरफ्लो बेहतर होता है और एसी की कूलिंग भी बढ़ जाती है.
Photo: ITG
4. आउटडोर यूनिट की धूल भी हटाएं: कई लोग सिर्फ इनडोर यूनिट साफ करते हैं, लेकिन एसी की आउटडोर यूनिट भी साफ होना जरूरी है. इसमें पत्ते, धूल और मिट्टी जमा हो जाती है.
Photo: ITG
आउटडोर यूनिट के आसपास की गंदगी साफ करें और ऊपर जमी धूल को सूखे कपड़े या ब्रश से हटा दें. अगर बहुत ज्यादा गंदगी हो तो हल्के पानी से भी साफ किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि इलेक्ट्रिकल पार्ट्स गीले न हों.
Photo: ITG
5. ड्रेनेज पाइप जरूर चेक करें: एसी से निकलने वाला पानी एक ड्रेनेज पाइप से बाहर जाता है. कई बार इसमें धूल या कचरा फंस जाता है, जिससे पानी सही तरीके से बाहर नहीं निकलता.
Photo: ITG
इस पाइप को चेक करें और अगर ब्लॉकेज दिखे तो उसे साफ कर दें. इससे पानी का लीकेज नहीं होगा और एसी भी सही तरीके से काम करेगा.
Photo: