10 May 2024
Photo: ITG
अक्सर बच्चों को हर चीज के साथ टमाटर की सॉस खाना बहुत पसंद होता है. चाहे वो पराठा हो, सैंडविच हो या फिर स्नैक्स. लेकिन बाजार में मिलने वाली सॉस में प्रिजर्वेटिव और ज्यादा शुगर होती है, जो सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती.
Photo: Pexels
ऐसे में बेहतर है कि घर पर ही टेस्टी और गाढ़ा टोमेटो सॉस बनाया जाए. अच्छी बात ये हैं कि गर्मियों में बाजार में रसदार देसी टमाटर मिलते हैं.
Photo: Pexels
इन्हीं की मदद से आप बहुत कम खर्च में बाजार जैसा स्वादिष्ट और गाढ़ा टोमेटो सॉस आसानी से बना सकते हैं. चलिए जानते हैं शेफ कुणाल कपूर का घर पर टोमेटो सॉस बनाने का आसान तरीका.
Photo: Pexels
इंग्रेडिएंट्स: घर पर सॉस बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे और पके हुए देसी टमाटर लें. इसके साथ आपको नमक, चीनी, सरसों, सूखी लाल मिर्च, लौंग, काली मिर्च, प्याज, लहसुन, अदरक और सिरका चाहिए. ये सभी चीजें सॉस को बढ़िया स्वाद और खुशबू देती हैं.
Photo: Pexels
बनाने का तरीका: 1. सबसे पहले टमाटरों को धोकर टुकड़ों में काट लें. अब एक कुकर या बर्तन में कटे टमाटर डालें और उसमें नमक, चीनी, सरसों, सूखी लाल मिर्च, लौंग, प्याज, लहसुन, अदरक और काली मिर्च डाल दें.
Photo: Pexels
2. इसके बाद इसमें थोड़ा सा सिरका मिलाएं और इसे ढककर धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं ताकि टमाटर अपना पानी छोड़ दें. 3. जब टमाटर पानी छोड़ दें तब आंच को थोड़ा तेज करें. इसे तब तक पकाएं जब तक टमाटर पूरी तरह सॉफ्ट और मैश न हो जाएं.
Photo: Pexels
4. जब टमाटर अच्छी तरह पक जाएं तो गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा होने दें. इसके बाद इसे मिक्सर में पीस लें. अब इस पेस्ट को छलनी से छान लें ताकि बीज और छिलके अलग हो जाएं और ये स्मूद हो जाए.
Photo: AI Generated
5. अब सॉस को दोबारा उबालना जरूरी है. इससे सॉस थोड़ी गाढ़ा हो जाता है और ज्यादा समय तक खराब भी नहीं होती. धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक चलाते हुए इसे पकाएं जब तक सॉस की कंसिस्टेंसी सही न हो जाए.
Photo: Pixabay
6. जब सॉस पूरी तरह ठंडी हो जाए तो इसे साफ और सूखी कांच की बोतल में भर लें. ध्यान रखें कि बोतल बिल्कुल सूखे और साफ हों, तभी सॉस ज्यादा दिनों तक टिकेगी.
Photo: AI Generated
अगर आप चाहते हैं कि टोमेटो सॉस ज्यादा दिनों तक खराब न हो, तो सॉस की बोतल को ढक्कन लगाकर पानी से भरे बर्तन में 30–45 मिनट तक उबाल लें. इसे पाश्चराइजेशन कहते हैं, जिससे बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और सॉस की शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है.
Photo: Pexels