घर पर बनाएं 'मटन मसाला', 1 चम्मच डालते ही आएगा होटल का स्वाद, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी!
18 April 2026
PHOTO:ITG
होटल जैसा गाढ़ा, खुशबूदार और मसालेदार मटन घर पर बनाने का सीक्रेट सिर्फ कुकिंग टेक्निक में नहीं, बल्कि सही मटन मसाले में छिपा होता है. अगर आप भी वही रिच स्वाद चाहते हैं, तो आपके खाने में मटन मसाले की कमी है.
PHOTO: Adobe Stock Images
अगर आपको भी मटन करी में होटल वाला स्वाद चाहिए तो उसके लिए आपको खास मटन मसाला उसमें डालना होगा, लेकिन बेस्ट बात यह है कि आप मटन मसाले को घर पर आसानी से बना सकते हैं.
PHOTO: Adobe Stock Images
घर का बना मटन मसाला स्वाद बढ़ाने के साथ केमिकल फ्री भी होता है. शेफ रणवीर बरार ने मटन का मसाला बनाने की रेसिपी शेयर की है, जिसकी मदद से आप घर पर मसाल तैयार कर लेंगे.
PHOTO: Adobe Stock Images
इसके लिए साबुत धनिया 3 बड़े चम्मच,जीरा – 1 बड़ा चम्मच,काली मिर्च – 1 छोटा चम्मच, बड़ी इलायची – 4-5,छोटी इलायची – 5-6,दालचीनी – 2 टुकड़े, लौंग – 6-7 लेना है.
PHOTO: Adobe Stock Images
इसके अलावा तेजपत्ता – 2,सूखी लाल मिर्च – 4-5,जायफल – ½ छोटा टुकड़ा और जावित्री – 1 फूल भी लेना होगा, इन सबको मिलाकर ही मटन का मसाला बनता है, जो खाने को जबरदस्त टेस्ट देता है.
PHOTO: pixabay
मटन मसाला बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में सभी साबुत मसालों को धीमी आंच पर सूखा भून लें, जब तक इनसे हल्की खुशबू न आने लगे.
Photo: Pixels
भूनने के बाद सबको अलग निकाल लें और अब इन्हें ठंडा होने दें और ठंडा होने के बाद फिर मिक्सर में इनको बारीक पीस लें.
Photo: Pixels
मटन मसाला बनकर तैयार हैं और अब तैयार मसाले को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें. ताकि जब भी आप मटन बनाएं तो इस मसाले को उसमें डालकर उसका टेस्ट बदल दें.
PHOTO: Adobe Stock Images
हालांकि साबुत गरम मसाले से बना यह ड्राई मटन मसाले को आप चाहे तो ग्रैवी वाली दूसरी सब्जियों में भी डाल सकते हैं.