होली से पहले घर पर बनाएं ठंडाई मसाला, शेफ रणवीर ने बताई स्पेशल रेसिपी
26 Feb 2026
PHOTO:ITG
होली के मौके पर घरों पर खूब सारे पकवान बनाए जाते हैं, गुजिया और ठंडाई के बिना तो होली को अधूरा ही माना जाता है. ठंडाई में पड़ने वाला मसाला ही उसकी जान होती है, लेकिन अगर वहां गलती कर देते हैं तो ठंडाई का सारा मजा खराब हो जाता है.
PHOTO:ITG
मगर आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शेफ रणवीर बरार ने ठंडाई मसाला बनाने की रेसिपी शेयर कर दी है, जिसकी मदद से आप होली से पहले ही मसाला बना लें और उस दिन मजे से खूब सारी ठंडाई बनाकर सबको पिलाएं.
Photo: Instagram@ranveer.brar
रणवीर बरार ने ठंडाई मसाला बनाने के साथ यह भी बताया है कि होली के मौके पर ठंडाई इसलिए पी जाती है, क्योंकि यह शरीर को बैलेंस करने में मदद करती है. इसे गर्म और ठंडी चीजों से मिलाकर बनाया जाता है.
Photo:freepik
होली से पहले शेफ बरार के स्टाइल में ठंडाई मसाला बनाकर रख लीजिए, इससे आपका आधा काम हल्का हो जाएगा और इस मसाले से आप बाजार जैसी टेस्टी ठंडाई भी अपने मेहमानों को पिला पाएंगे.
Photo: Pexels
ठंडाई मसाला बनाने के लिए आपको यह इंग्रेडिएंट्स की जरूरत होगी, हरी इलायची, जीरा,काली मिर्च,काला नमक.
Photo: Pexels
इन मसालों के अलावा जो चीजें इसमें डालनी हैं, चीनी, नमक,मग्ज के बीज यानी तरबूज के बीज, सूखे गुलाब के पत्ते और ड्राई फ्रूट, केसर
Photo: Pexels
इन सब चीजों को आप मिक्सर जार में डालकर अच्छी तरह से पीस लें. हालांकि इस दौरान ध्यान रखें कि पीसते समय आपको मिक्सी को चलाना-बंद करते रहना है. ताकि ड्राई फ्रूट का तेल न निकल जाए.
Photo: Pexels
ठंडाई मसाले में आप शुगर की जगह मिश्री का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस मसाले को आप ठंडाई बनाते समय मिलाएं, इससे ठंडाई को स्वाद लाजवाब हो जाएगा.
Photo:freepik
बादाम, काजू, पिस्ता,खसखस जैसे ड्राई फ्रूट्स को आप पानी में भिगोकर डालते हैं तो उनकी तासीर ठंडी हो जाती है. अगर सीधे डालते हैं तो उनकी तासीर गर्म रहती है.