गुजिया छोड़िए! होली पर बनाएं पहाड़़ी मिठाई 'सिंगल', खाते ही मुंह से निकलेगा 'लाजवाब'
2 Mar 2026
PHOTO:ITG
होली पर गुजिया और मठरी खाकर अगर आप भी बोर हो गए हैं और इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं. तो आप इस साल उत्तराखंड की मशहूर डिश सिंगल बना सकते हैं.
Photo: Pixabay
कुमाउं में खासतौर पर होली-दिवाली और शादी-ब्याह में सिंगल बनाया जाता है, जो खाने में बहुत लाजवाब होता है. देखने में यह बिल्कुल जलेबी जैसी दिखाई देती है.
PHOTO:ITG
सिंगल बनाने में सिर्फ 15 से 30 मिनट का समय लगता है और इसके लिए आपको ज्यादा इंग्रेडिएंट्स की भी जरूरत नहीं होती है.
Photo: Instagram@vegetariansdelights
सिंगल बनाने के लिए 1 कप सूजी, 1 कप दही, 1/2 कप घी, 1 कप चीनी,1/2 कप दूध,1 केला और तलने के लिए तेल लीजिए.
Photo:freepik
एक बर्तन में सारी चीजें मिलाएं और एक घोल तैयार कर लीजिए. इस घोल को तब तक चम्मच या हाथ से चलाते रहें जब तक कि वह स्मूद न हो जाए.
Photo: Pexels
अब इस घोल को एक घंटे के लिए साइड में रख दीजिए, फिर एक दूध की थैली में घोल भरें और ऊपरी हिस्सा रबर बैंड से बांध लें.
Photo: Pexels
अब थैली के एक कोने में छोटा छेद कर लें, अब एक कढ़ाही में तेल गरम करें.अब गरम तेल में थैली की मदद से जलेबी के आकार के सिंगल बनाए.
Photo: Pexels
सिंगल को आप गोल्डन ब्राउन होने तक सिंगल फ्राई करें, अच्छी तरह फ्राई करने के बाद उनको निकाल लें.
Photo: Pexels
सिंगल को आप गरमागरम या ठंडा दोनों तरह से सर्व कर सकते हैं, इन्हें खाने के बाद आप गुजिया और जलेबी दोनों ही भूल जाएंगे.