ना फटेंगी और ना टूटेंगी... होली पर इस तरह बनाएं गुजिया, बनेंगी फूली-फूली

Photo: Adobe

होली का त्योहार बिना गुजिया के अधूरा है. अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उनकी गुजिया परफेक्ट नहीं बनती. 

Photo: Adobe

अगर आपके साथ भी यही दिक्कत है तो यहां हम आपको सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार की स्पेशल गुजिया की रेसिपी बता रहे हैं. 

Photo: Adobe

रणवीर बरार ने अपने यूट्यूब चैनल पर गुजिया की रेसिपी बताई थी. इसके लिए आपको 2 कप मैदा, 1/4 कप देसी घी,  250 ग्राम खोया, 1/2 कप पिसी चीनी या बूरा, बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स और 2 चम्मच चिरौंजी चाहिए होगी.

Photo: Adobe

इसके अलावा 1 चम्मच सूजी (भुनी हुई). यह मावे की नमी सोख लेती है जिससे गुजिया फटती नहीं है. सबसे पहले मैदे में घी डालकर अच्छे से मिलाएं.

Photo: Adobe

अब ठंडे पानी की मदद से एक टाइट आटा गूंथ लें और इसे 30 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें. 

Photo: Adobe

मावे को कड़ाही में हल्का सुनहरा होने तक भूनें. ठंडा होने पर इसमें चीनी, इलायची, ड्राई फ्रूट्स और भुनी हुई सूजी मिलाएं. गरम मावे में चीनी न डालें, वरना नमी निकलने लगेगी.

Photo: Adobe

आटे की छोटी लोई लेकर बेलें. किनारों पर पानी या मैदे का घोल लगाएं. सांचे में रखकर स्टफिंग भरें. सांचे को जोर से दबाएं और एक्स्ट्रा आटा हटा दें. 

Photo: Adobe

सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है कि तेल या घी को धीमी आंच पर गरम करें. तेज आंच पर डालने से गुजिया पर बुलबुले आ जाते हैं और वो खस्ता नहीं बनती है.

Photo: Adobe

गुजिया को सुनहरा होने तक तलें और आपकी गरमा-गरम गुजिया तैयार है.

Photo: Adobe

Read Next