क्या आपके दही भल्ले भी सख्त रह जाते हैं? ऐसे बनाएं रुई जैसे नरम और फूले-फूले

Photo: Adobe

उत्तर भारत में होली पर कई घरों में दही भल्ले जरूर बनते हैं.मिठाई और  तली-भुनी चीजों के बीच दही भल्ले हल्के और ठंडक देते हैं.

Photo: Adobe

उड़द की दाल के नरम-मुलायम भल्ले जब ठंडी दही, सोंठ (मीठी चटनी) और तीखी हरी चटनी के साथ मिलाए जाते हैं तो मेहमान काफी खुश हो जाते हैं.

Photo: AI generated

यहां हम आपको दही भल्ले की आसान रेसिपी शेयर कर रहे हैं जिसके लिए आपको उड़द दाल चाहिए है. आप चाहें तो इसमें मूंग की दाल भी मिक्स कर सकते हैं.

Photo: Adobe

दाल को 4 से 5 घंटे के लिए भिगोना है. इसके अलावा एक चुटकी हींग, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल.

Photo: AI generated

इसके अलावा आपको गाढ़ा दही, चीनी, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया भी चाहिए है.

Photo: Adobe

भीगी हुई दालों का पानी निकालकर उन्हें अदरक और मिर्च के साथ थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पीस लें और बैटर  को फेंट लें.

Photo: AI generated

पिसी हुई दाल को तब तक फेंटें जब तक वो हल्की और फूल न जाए. चेक करने के लिए पानी की कटोरी में थोड़ा बैटर डालें, अगर वो तैरने लगे तो बैटर तैयार है. अब इसमें हींग और नमक मिलाएं.

Photo: AI generated

मध्यम आंच पर तेल गर्म करें और गीले हाथों से या चम्मच से छोटे-छोटे भल्ले बनाकर सुनहरा होने तक तलें.

Photo: AI generated

गर्म भल्लों को तुरंत गुनगुने पानी (नमक और हींग मिला हुआ) में 15-20 मिनट के लिए डाल दें. 

Photo: Adobe

भल्लों को हल्के हाथों से निचोड़कर पानी निकालें. एक प्लेट में भल्ले रखें, ऊपर से फेंटा हुआ मीठा दही डालें, फिर दोनों चटनियां और ऊपर से जीरा पाउडर व मिर्च छिड़कें.

Photo: Adobe

Read Next