गुजिया खाकर हो गए बोर? होली पर बची हुई चीजों से बनाएं शाही केसरिया खीर
Photo: Adobe
होली पर हर घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं लेकिन कई लोगों को इस दौरान कुछ अलग खाने का भी मन करता है.
Photo: Adobe
इसलिए यहां हम आपको होली के पकवानों की बची हुई चीजों से केसर की खुशबूदार शाही खीर की रेसिपी बता रहे हैं. गुजिया के लिए मंगाए गए ड्राई फ्रूट्स भी इसमें काम आ जाएंगे.
Photo: Adobe
दूध को धीमी आंच पर कढ़ाकर तैयार की गई यह खीर न केवल स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि इसका सुनहरा रंग आंखों को भी लुभाता है.
Photo: Adobe
होली के हुड़दंग के बाद ठंडी-ठंडी केसरिया खीर का एक कटोरा मेहमानों को खुश कर सकता है.
Photo: Adobe
इसके लिए आपको फुल क्रीम दूध, बासमती टुकड़ा चावल, चीनी, केसर, इलायची पाउडर, कटे हुए मेवे चाहिए हैं.
Photo: Adobe
एक भारी तले के बर्तन में दूध डालें और तेज आंच पर उबाल आने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे से जले नहीं.
Photo: Adobe
जब दूध उबल जाए, तो भीगे हुए चावलों का पानी निकालकर उन्हें दूध में डाल दें. खीर को तब तक पकाएं जब तक चावल पूरी तरह गल न जाएं और दूध आधा न रह जाए.
Photo: Adobe
किनारों पर जमी मलाई को खुरचकर दूध में ही मिलाते रहें. अब इसमें भिगोया हुआ केसर वाला दूध डालें.
Photo: Adobe
इससे खीर को एक खूबसूरत पीला रंग और शाही खुशबू मिलेगी. इसके बाद चीनी डालें और 5-7 मिनट तक और पकाएं.
Photo: Adobe
अंत में इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डाल दें. 2 मिनट बाद गैस बंद कर दें. आप इसे गरमागरम भी खा सकते हैं, लेकिन ठंडा होने पर इसका स्वाद और भी गाढ़ा और शाही हो जाता है.