होली पर मीठा खाकर हो गए बोर? बनाएं खट्टी-खट्टी कांजी वड़ा, बदलेगा मुंह का स्वाद
Photo: Adobe
होली के त्यौहार पर गुजिया, तली-भुनी मठरी जैसी मिठाइयां खाकर बोरियत और भारीपन होने लगता है.
Photo: Adobe
ऐसे में आप होली मिलन के लिए अपने परिवार और मेहमानों के लिए कुछ नया और चटपटा खिलाना चाहते हैं तो कांची वड़ा परफेक्ट रेसिपी है.
Photo: Adobe
खट्टी-तीखी राई वाली कांजी में डूबे मूंग दाल के नरम वड़े खाकर मेहमान भी आपकी तारीफें करते नहीं थकेंगे.
Photo: Adobe
यहां हम आपको कांजी वड़ा की फटाफट तैयार होने वाली रेसिपी बता रहे हैं.
Photo: Adobe
कांजी वड़ा बनाने के लिए आप पहले एक कांच या मिट्टी के जार में 2 लीटर पानी लें.
Photo: Adobe
इसमें 2 बड़े चम्मच पीली या काली राई (दरदरी पिसी), 1 चम्मच काला नमक, 1/2 चम्मच हल्दी, थोड़ी सी हींग और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
Photo: Adobe
इसे कपड़े से ढककर 2-3 दिन तक धूप में रखें ताकि इसमें खटास आ जाए. अगर समय कम है तो कांजी के लिए गुनगुने पानी का यूज करें.
Photo: Adobe
धुली हुई मूंग दाल को 3-4 घंटे भिगोकर पीस लें. दाल को अच्छी तरह फेंटें ताकि वड़े स्पंजी बनें.
Photo: Adobe
गरम तेल में छोटे-छोटे वड़े तल लें. वड़ों को गुनगुने पानी में डालें, फिर निचोड़कर तैयार कांजी में डाल दें. 2-3 घंटे बाद ठंडा-ठंडा परोसें.
Photo: Adobe
Read Next
ये भी देखें
गुलाबी साड़ी में चांद सी सुंदर लगीं सारा... भाई अर्जुन की शादी में लूटी लाइमलाइट
क्या आपने खाई है लौकी की खीर? होली की बची चीजों से बनाएं, मेहमान होंगे इंप्रेस
जूलरी ही नहीं, साड़ी भी रिपीट करती हैं नीता अंबानी! लैवेंडर लुक ने फिर जीता दिल, PHOTOS
खोया नहीं है तो होली पर बनाएं मीठी-मीठी ड्राई फ्रूट गुजिया, मावे को देगी मात