क्या आपने खाई है लौकी की खीर? होली की बची चीजों से बनाएं, मेहमान हो जाएंगे खुश
Photo: Adobe
रंगों का त्योहार होली बीत चुका है लेकिन होली मिलन का सिलसिला अब शुरू हो गया है.
Photo: Adobe
होली के बाद आठ दिन तक होली मिलन समारोह चलता है. इस दौरान रिश्तेदार, दोस्त और परिचित होली मिलने के लिए एक-दूसरे के घर जाते हैं.
Photo: Adobe
होली पर मेहमानों के सामने गुजिया, मठरी, पापड़, दही भल्ले और अनरसे जैसी चीजें परोसने का रिवाज होता है.
Photo: Adobe
लेकिन अगर आप अपने मेहमानों को कुछ नया परोसना चाहते हैं तो दूधी (लौकी) की खीर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.
Photo: Adobe
दूधी की खीर एक पारंपरिक मिठाई है जो कद्दूकस की हुई ताजी लौकी, गाढ़े दूध और चीनी से बनाई जाती है.
Photo: Adobe
इसके लिए सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें, उसके बीज निकाल दें और उसे बारीक कद्दूकस कर लें. इसका एक्स्ट्रा पानी निचोड़ लें.
Photo: Adobe
एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें. इसे मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें जब तक कि इसका कच्चापन खत्म न हो जाए और यह नरम न हो जाए.
Photo: Adobe
भारी तले के बर्तन में दूध उबालें. जब दूध उबलने लगे तो इसमें भुनी लौकी डाल दें. आंच को कम कर दें और इसे तब तक पकाएं जब तक दूध गाढ़ा होकर आधा न रह जाए और लौकी पूरी तरह गल न जाए.
Photo: Adobe
अब इसमें चीनी, केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डालें. चीनी घुलने तक 5 मिनट और पकाएं. अंत में कटे हुए मेवे डालें. आपकी खीर तैयार है.