न टूटेगी और न पिचकेगी... होली पर ऐसे बनाएं मीठी-मीठी चाश्नी वाली गुजिया, बनेंगी खस्ता
Photo: Adobe
होली पर अगर थाली में केसरिया चाशनी में डूबी, मावे से भरी खस्ता गुजिया मिल जाए तो त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है.
Photo: Adobe
अगर आप हलवाई जैसी परफेक्ट गुजिया बनाना चाहते हैं जो ना तो चाशनी में जाकर पिचके और ना ही तलते समय टूटे तो यहां हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं.
Photo: Adobe
2 कप (मोयन के लिए 1/4 कप घी), 200 ग्राम खोया (मावा), आधा कप पिसी चीनी, बारीक कटे काजू-बादाम-पिस्ता, इलायची पाउडर, 1.5 कप चीनी, 1 कप पानी, केसर के धागे और आधा चम्मच इलायची पाउडर, घी या तेल.
Photo: Adobe
गुजिया के लिए सामाग्री
मैदा में गर्म घी डालें और अच्छे से मिलाएं (मुट्ठी बंधनी चाहिए). अब गुनगुने पानी से सख्त आटा गूंथ लें और 20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें.
Photo: Adobe
मावा को हल्का सुनहरा होने तक भूनें. ठंडा होने पर इसमें मेवे, इलायची और पिसी चीनी मिलाएं.
Photo: Adobe
आटे की छोटी लोइयां बेलें. बीच में स्टफिंग रखें, किनारों पर पानी लगाएं और गुजिया का आकार दें (सांचे या हाथ से). ध्यान रहे कि किनारे अच्छे से सील हों ताकि तेल में ना खुलें.
Photo: Adobe
स्टफिंग भरते समय हवा न रहने दें और किनारों को टाइट दबाएं. मैदे में घी का मोयन सही मात्रा में डालने से ही गुजिया खस्ता बनती है.
Photo: Adobe
मध्यम आंच पर घी गरम करें. गुजिया को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें. तेज आंच पर तलने से ये ऊपर से लाल और अंदर से कच्ची रह जाएंगी.
Photo: Adobe
एक तार से थोड़ी कम वाली चाशनी बनाएं. चाशनी बहुत ज्यादा पतली न हो. वरना गुजिया नरम होकर पिचक जाएगी.
Photo: Adobe
गरम गुजिया को गुनगुनी चाशनी में 2-3 मिनट के लिए डुबोएं और फिर बाहर निकाल लें. आपकी चाशनी वाली परफेक्ट गुजिया तैयार है.