क्या आपने खाई हैं बिना खोया वाली गुजिया? मावे की जगह ऐसे बनाने पर बनेंगी फूली-फूली
Photo: Adobe
अगर आप भी होली के लिए गुजिया बना रहे हैं लेकिन आप थोड़ी वैरायटी चाहते हैं तो सूजी की गुजिया बना सकते हैं.
Photo: Adobe
खास बात है कि सूजी की गुजिया ना केवल खाने में टेस्टी लगती हैं बल्कि इनकी शेल्फ लाइफ भी ज्यादा होती है.
Photo: Adobe
यानी आप इन्हें मावे की तुलना में ज्यादा दिन के लिए स्टोर कर सकते हैं. यहां हम आपको मावे यानी खोए के टेस्ट वाली सूजी की गुजिया की रेसिपी बता रहे हैं.
Photo: Adobe
इसके लिए आपको मैदा, देसी घी, चीनी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स जैसी कुछ चीजें चाहिए.
Photo: Adobe
सबसे पहले मैदा में पानी मिलाकर सख्त डो बना लें. इसे 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें.
Photo: Adobe
अब आधा कप सूजी को देसी घी में डालकर लो मीडियम आंच पर गुलाबी होने तक भून लें.
Photo: Adobe
सूजी भुनने के बाद उसी कड़ाही में चीनी और पानी डालकर कुक करें. चीनी को घुलने तक पकाना है. फिर भुनी सूजी इसमें मिला दें.
Photo: Adobe
इस मिश्रण को गाड़ा होने तक कुक करना है. अगर सूजी अच्छी तरह फूलेगी तो इसकी स्टफिंग भी सॉफ्ट बनेगी.
Photo: Adobe
अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल, छोटे टुकड़ों में काजू, चिरौंजी, किशमिश और 5 से 6 इलाचयी दरदरी कुटी हुई डालें.
Photo: Adobe
अब मैदा को गुजिया का शेप देते हुए स्टफिंग भर दें और घी में तल लें. आपकी गुजिया तैयार हैं.
Photo: Adobe
Read Next
ये भी देखें
चेहरा रहेगा खिला-खिला! होली से पहले इन देसी चीजों से शुरू कर दें स्किन केयर
क्या आपके दही भल्ले भी सख्त रह जाते हैं? ऐसे बनाएं रुई जैसे नरम और फूले-फूले
घर में बनानी है हलवाई जैसी चाशनी वाली गुजिया, इस ट्रिक से बनेंगी एक दम परफेक्ट
गुजिया से अलग कुछ मीठा चाहिए? होली पर बनाएं केसर वाली शाही फिरनी