1 March 2026
Photo: ITG
होली आने वाली हो और घर में गुजिया की खुशबू न आए, ऐसा कैसे हो सकता है. रंगों के इस त्योहार पर मीठी-मीठी गुजिया को खाने में सभी को बहुत मजा आता है.
Photo: AI Generated
लेकिन कई बार घंटों मेहनत से बनाई गई गुजिया तलते समय बिगड़ जाती है. कभी बाहर से लाल और अंदर से कच्ची, तो कभी इतनी सख्त कि मजा ही चला जाए.
Photo: Pexels
अगर आप भी इस बार बाजार जैसी कुरकुरी और फूली-फूली गुजिया घर पर बनाना चाहते हैं, तो ये 2 गलतियां कभी न करें.
Photo: Pexels
गलती नंबर 1: तेज आंच पर गुजिया तलना गुजिया तलते वक्त जो सबसे बड़ी गलती होती है वो तेज आंच पर तलना है. अक्सर आप जल्दी के चक्कर में गैस तेज कर देते हैं. यही सबसे बड़ी गलती है.
Photo: AI Generated
तेज आंच पर गुजिया बाहर से तो जल्दी गोल्डन हो जाती है, लेकिन अंदर से कच्ची रह सकती है. खासकर गुजिया का किनारों वाला हिस्सा मोटा होता है, जिसे पकने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है.
Photo: AI Generated
गुजिया को हमेशा धीमी से मध्यम आंच पर तलें. इससे वो अंदर तक अच्छी तरह पकती है और स्वाद भी बढ़िया आता है.
Photo: AI Generated
गलती नंबर 2: एक ही आंच पर पूरी गुजिया तलना दूसरी गलती है एक ही जैसी आंच पर गुजिया को तलना. अगर आप चाहते हैं कि गुजिया हल्की फूली हुई और परफेक्ट शेप में बने, तो सिर्फ एक ही टेंपरेचर पर न तलें.
Photo: Pixabay
क्या है सही तरीका? गुजिया को तलने का सबसे पहले धीमी आंच पर तलें ताकि वो अंदर से सेट होकर हल्की फूल जाए. फिर आंच थोड़ा बढ़ाएं और सुनहरा होते ही निकाल लें. इससे गुजिया न फटेगी और ही टाइट होगी.
Photo: AI Generated
परफेक्ट गुजिया बनाने की टिप गुजिया तलने वाला तेल या घी बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए. अगर तेल में गुजिया डालते ही वह तुरंत ऊपर आ जाए, तो समझ लीजिए तेल ज्यादा गर्म है.
Photo: AI Generated