26 Feb 2026
Photo: ITG
होली का त्योहार हो और घर में गुजिया न बने, ऐसा हो ही नहीं सकता. होली आने से कई दिन पहले से ही घरों में गुजिया बनना शुरू हो जाती है.
Photo: AI Generated
लेकिन कई बार मेहनत के बाद भी हलवाई जैसी स्वादिष्ट और खस्ता गुजिया बनने के बजाय तेल में टूट जाती है, फट जाती है या बहुत ज्यादा तेल पी लेती है.
Photo: Pixabay
ऐसे में सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या किया जाए कि होली पर बनने वाली गुजिया ना फटे? अगर आप चाहते हैं कि आपकी गुजिया बाजार जैसी गोल्डन, क्रिस्पी और मजेदार बने, तो इन पांच बातों का ध्यान जरूर रखें.
Photo: AI Generated
1. आटा सही तरह से गूंधें: गुजिया का आटा न ज्यादा सॉफ्ट हो और न ज्यादा सख्त. पहले आटे में मोयन (घी) अच्छी तरह मिलाएं, फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंधें. गूंधने के बाद 10 मिनट ढककर रखें. सही आटा ही गुजिया को खस्ता बनाता है.
Photo: Pexels
2. ज्यादा फिलिंग न डालें: बहुत ज्यादा स्टफिंग भरने से गुजिया फट सकती है. एक गुजिया में 1–2 चम्मच फिलिंग काफी है. इसके किनारों पर हल्का पानी लगाकर अच्छी तरह दबाएं.
Photo: AI Generated
3. किनारे अच्छी तरह बंद करें: अगर सीलिंग ढीली रही तो भरावन बाहर निकल जाएगा और तेल में डलते ही गुजिया फट जाएगी. ऐसे में गुजिया उंगलियों से दबाकर अच्छे से बंद करें, चाहें तो कांटे से डिजाइन बना लें.
Photo: AI Generated
4. तेल का टेंपरेचर सही रखें: बहुत गरम तेल में गुजिया जल सकती है और ठंडे तेल में ज्यादा तेल सोख लेगी. मध्यम आंच पर तलें और पहले एक गुजिया डालकर चेक करें.
Photo: AI Generated
5. पर्याप्त तेल में तलें: कम तेल में गुजिया सही से नहीं तलेगी. कड़ाही में इतना तेल रखें कि गुजिया आराम से तैर सके और उसे धीरे-धीरे पलटें.
Photo: AI Generated
अगर आप इन 5 गलतियों को करने से बचते हैं तो आपकी गुजिया नहीं फटेगी और तेल भी खराब नहीं होगा.
Photo: AI Generated