सिर्फ 4 चीजों में बनाएं यूपी स्टाइल हींग का अचार, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

10 March 2026

Photo: ITG

गर्मी शुरू होते ही लोगों को तरह-तरह के अचार की याद आने लगती है. ऐसे मौसम में अगर घर पर बना खट्टा-तीखा आम का अचार मिल जाए तो साधारण खाना भी खास लगने लगता है.

Photo: AI Generated

आम से लेकर नींबू तक का अचार लोग बड़े चाव से खाते हैं. इन्हीं में हींग का अचार भी शामिल है, जिसका चटपटा और तीखा स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है.

Photo: AI Generated

अगर आपको भी हींग का अचार पसंद है तो मशहूर शेप संजीव कपूर ने यूपी स्टाइल हींग का अचार बनाने की आसान रेसिपी बताई है, जिसे बनाने में बिल्कुल भी मेहनत नहीं लगती है.

Photo: AI Generated

इस अचार की असली जान उसकी हींग है, जिसकी तेज, हल्की सी चटपटी खुशबू और गहरा स्वाद आम की खटास के साथ मिलकर ऐसा जायका बनाते हैं कि हर निवाला और भी मजेदार हो जाता है.

Photo: AI Generated

हींग का अचार बनाने के लिए क्या इंग्रेडिएंट्स चाहिए? हींग का अचार बनाने के लिए आपको कच्चे आम (छोटे टुकड़ों में कटे हुए), नमक (स्वाद अनुसार), लाल मिर्च पाउडर और अच्छी क्वालिटी की हींग चाहिए.

Photo: AI Generated

बनाने का तरीका:  1. कच्चे आम को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.   2. इसके बाद एक बड़े बर्तन में कटे हुए आम के टुकड़े डाल लें.

Photo: AI Generated

3. अब इसमें नमक और लाल मिर्च बराबर मात्रा में मिलाएं. मसाले अच्छे से मिलाने के बाद सबसे आखिर में अच्छी खुशबूदार हींग डालें.   4. फिर से अचार में मसाले को अच्छे से मिलाकर साफ और सूखे कांच के जार में भर दें.

Photo: AI Generated

शेफ संजीव कपूर कहते हैं कि इस अचार का असली स्वाद हींग से आता है. अगर हींग अच्छी होगी तो मिलाते ही उसकी तेज खुशबू महसूस होगी. अगर खुशबू हल्की लगे तो समझ लें कि हींग कम है. आप थोड़ा और मिला सकते हैं.

Photo: Instagram

कैसे करें स्टोर? अचार को हमेशा साफ और सूखे जार में भरकर ठंडी, सूखी जगह पर रखें. कुछ दिनों में आम रस छोड़ देगा और मसालों के साथ मिलकर गीला हो जाएगा. ध्यान रहे अचार खराब होने से बचाने के लिए इसे नमी से दूर रखना जरूरी है.

Photo: AI Generated

Read Next