होली पर बनाएं बिना मैदा की गुजिया, बनेंगी एक दम फूली -फूली
Photo: Adoe
होली की मिठास गुजिया के बिना अधूरी मानी जाती है, लेकिन मैदा का भारीपन अक्सर सेहत की चिंता बढ़ा देता है.
Photo: Adoe
इस बार अपने मेहमानों को खिलाएं गिल्ट-फ्री गुजिया जिसे बिना मैदा के तैयार कर सकते हैं.
Photo: Adoe
गेहूं के आटे या सूजी के मिश्रण से बनी ये गुजिया न केवल पचने में हल्की हैं, बल्कि स्वाद और कुरकुरेपन में मैदे वाली गुजिया को भी पीछे छोड़ देती हैं.
Photo: Adoe
2 कप बारीक सूजी (या दरदरा पिसा गेहूं का आटा), देसी घी (मोयन के लिए), गुनगुना दूध या पानी (आटा गूंथने के लिए).
Photo: Adoe
भरावन के लिए 1 कप भुना हुआ मावा, पिसी चीनी या गुड़, सूखे मेवे, इलायची पाउडर और कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल.
Photo: Adoe
सूजी या गेहूं के आटे में गरम घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब गुनगुने पानी की मदद से एक सख्त आटा गूंथ लें और इसे 20 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें.
Photo: Adoe
एक बर्तन में भुना हुआ मावा, चीनी/गुड़, कटे हुए मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. आटे की छोटी लोइयां लेकर उन्हें पतला बेल लें.
Photo: Adoe
किनारों पर हल्का पानी लगाएं.शेप दें: सांचे में बेली हुई पूरी रखें, बीच में भरावन भरें और जोर से दबाकर बंद कर दें. एक्स्ट्रा आटा निकाल लें.
Photo: Adoe
मध्यम गरम तेल या घी में गुजिया डालें. आंच धीमी रखें ताकि वे अंदर तक सिकें और बाहर से एकदम फूली हुई और सुनहरी हो जाएं.
Photo: Adoe
पहाड़ सिखाता है शान से उठना सागर सिखाता है जी भर के लहराना कुदरत किसी को ठुकराता नहीं हर कोई जानता है इसे अपनाना !