Photo: Freepik

घने और सुंदर बाल महिला और पुरुष दोनों के लिए बेहद जरूरी होते हैं लेकिन आज के दौर में बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है. 

Photo: Pixabay

अगर आप भी पतले होते बालों और डैंड्रफ से परेशान हैं तो यहां हम आपको एक हेयर मास्क बता रहे हैं जो आपकी जड़ों में नई जान फूंक सकता है.

Photo: Freepik

इसके लिए आपको दो चीजें मेथी दाना और कलोंजी चाहिए है. 

Photo: Freepik

गलत खानपान और प्रदूषण के कारण बाल तेजी से अपनी मजबूती खो देते हैं. ऐसे में बालों की अच्छी सेहत के लिए हेल्दी डाइट लेना सबसे जरूरी है. इसके अलावा बालों को बाहर से पोषण देने के लिए मेथी दाना काफी अच्छा माना जाता है.

Photo: Freepik

मेथी के दाने प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होते हैं. वहीं कलोंजी जड़ों को पोषण देकर बालों को काला और घना बनाने में मदद करती है. 

Photo: Freepik

कलौंजी में एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं जो समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकते हैं. मेथी के एंटी-फंगल गुण स्कैल्प को साफ रखते हैं और खुजली दूर करते हैं. 

Photo: Freepik

ये मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच मेथी दाना और 1 चम्मच कलौंजी को रात भर पानी में भिगो दें. सुबह इन्हें पीसकर एक महीन पेस्ट बना लें.

Photo: Freepik

इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं. 30-45 मिनट बाद सादे पानी या माइल्ड शैम्पू से धो लें.

Photo: Freepik

अगर आप इसमें 1 चम्मच दही या नारियल तेल मिलाएंगे तो इससे बालों में एक्स्ट्रा शाइन आती है. 

Photo: Freepik

Read Next