देसी घी बनाते समय डाल दें बस ये 1 चीज, महीनों तक रहेगा फ्रेश और खुशबूदार!

25 Mar 2026 

PHOTO:ITG

घर में जब देसी घी बनाया जाता है तो उसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाती है, लेकिन अगर आप इसमें एक छोटा-सी चीज डाल दें तो यही घी और भी ज्यादा फायदेमंद और खुशबूदार बन सकता है.

Photo: Pexels

दादी-नानी को अक्सर आपने यह कहते सुना होगा कि घी बनाते समय उसमें एक टुकड़ा दालचीनी डाल दें. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके पीछे सिर्फ स्वाद नहीं बल्कि सेहत से जुड़ा बड़ा कारण छिपा होता है.

Photo: Pexels

देसी घी में दालचीनी का टुकड़ा डालने से वो ज्यादा समय तक खराब नहीं होता है, क्योंकि दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण देसी घी को ज्यादा समय तक खराब होने से बचाने में मदद करते हैं, जिससे घी की शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है.

Photo: Pexels

जब दालचीनी को घी में पकाया जाता है तो इसकी हल्की-सी खुशबू घी में मिल जाती है, जो खाने का टेस्ट और भी बढ़ा देती है और हर डिश को खास बना देती है.

Photo: Pexels

इसके साथ ही दालचीनी मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में मदद करता है,जिससे इस घी का सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम भी मजबूत होता है.

Photo: Pexels

जो लोग सर्दियों में घी का सेवन करते हैं, उनके लिए दालचीनी वाला घी शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी मददगार साबित होता है.

Photo: Pexels

मक्खन से देसी घी बनाते समय ही दालचीनी का टुकड़ा डालें और फिर स्लो गैस पर उसे घी में ही पकने के लिए छोड़ दीजिए. इसस दालचीनी का स्वाद घी में भी मिल जाता है.

Photo: Pexels

जब घी पूरी तरह तैयार हो जाए, तो आप दालचीनी के टुकड़े को निकालकर घी को छान लें और ठंडा होने के लिए रख दीजिए. जब घी पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तब उसे आराम से डिब्बे में स्टोर कर लें.

Photo: Pexels

इस एक छोटे से नुस्खे से आप डेली इस्तेमाल होने वाले देसी घी को और भी हेल्दी, खुशबूदार और खास बना देता है, जिसे अपनाने के बाद आप भी इसे हमेशा इसी तरह बनाना पसंद करेंगे.

Photo: Pexels

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.

Photo: Pixabay

Read Next