07 April 2026
Photo: ITG
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो बेसन के लड्डू देखते ही खुद को रोक नहीं पाते, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लाए जो आपको दीवाना बना सकती है.
Photo: Pexels
जरा सोचिए, अगर वही बेसन के लड्डू अगर आपको ठंडी-ठंडी आइसक्रीम के रूप में खाने को मिले तो आपको कैसा लगेगा? मजा आ जाएगा ना.
Photo: Pexels
जी हां, आपने आज तक वेनिला से लेकर चॉकलेट आइसक्रीम तक तो खूब खाई होंगी, लेकिन इस सीजन आप बेसन लड्डू आइसक्रीम भी खा सकते हैं.
Photo: Instagram/@iamdatingfood
इन दिनों सोशल मीडिया पर 'बेसन लड्डू आइसक्रीम' की रेसिपी काफी ट्रेंड कर रही है और इसका स्वाद लाजवाब है. चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये खास आइसक्रीम.
Photo: Instagram/@iamdatingfood
इंग्रेडिएंट्स: बेसन मिक्स के लिए: बेसन(1 कप), घी(4–5 टेबलस्पून), पिसी हुई चीनी (स्वाद अनुसार), इलायची पाउडर (½ टीस्पून) और दूध (3–4 टेबलस्पून).
Photo: Instagram/@iamdatingfood
आइसक्रीम बेस: व्हिपिंग क्रीम (1 कप), मिल्क पाउडर (2–3 टेबलस्पून) सजाने और फ्लेवर के लिए: पिस्ता (2 टेबलस्पून - कटा हुआ), बादाम (2 टेबलस्पून - कटा हुआ) और चांदी का वर्क (ऑप्शनल).
Photo: Instagram/@iamdatingfood
1. इस रेसिपी की जान है इसका बेसन मिक्स. कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर भूनें. 2. बेसन को तब तक भूनना है जब तक वो हल्का गोल्डन न हो जाए और उसमें से खुशबू न आने लगे.
Photo: Instagram/@iamdatingfood
3. अब इसमें इलायची पाउडर, पिसी हुई चीनी डालें. इसके बाद आखिरी में थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और अच्छे से मिक्स करें ताकि स्मूद मिक्शचर बन जाए.
Photo: Instagram/@iamdatingfood
4. अब इस लड्डू मिक्स को आइसक्रीम में बदलने की बारी है. एक बड़े बाउल में ठंडी व्हिपिंग क्रीम लें और उसे तब तक फेंटें जब तक वह गाढ़ी न हो जाए. अब इसमें तैयार किया हुआ बेसन का मिक्शचर थोड़ा-थोड़ा करके डालें और हल्के हाथों से मिलाते रहें.
Photo: Instagram/@iamdatingfood
5. अब मोल्ड या किसी कंटेनर में पहले पिस्ता और बादाम डालें. तैयार मिक्शचर को पाइपिंग बैग की मदद से मोल्ड में भरें. चाहें तो ऊपर से भी थोड़ा ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश कर सकते हैं.
Photo: Instagram/@iamdatingfood
6. अब मोल्ड को फ्रीजर में रख दें. इसे रातभर अच्छे से सेट होने दें. आपकी बेसन लड्डू आइसक्रीम तैयार है. अगर आप इसे फेस्टिव टच देना चाहते हैं तो ऊपर से चांदी का वर्क लगाकर इसे और भी रॉयल लुक दे सकते हैं.
Photo: Instagram/@iamdatingfood