बिना चीनी घर पर बनाएं आंवले का मुरब्बा, ये रेसिपी भूलवा देगी बाजार वाला स्वाद

06 March 2026

Photo: ITG

सर्दियों में ताजा-ताजा आंवला है, जिसे खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन गर्मियों में आंवला नहीं मिलता है.

Photo: Pixabay

ऐसे में ज्यादातर लोग इसे अचार या मुरब्बे के रूप में पूरे सालभर के लिए प्रिजर्व करके रखते हैं, जिससे उनकी सेहत को फायदा मिलता रहे. आंवले का मुरब्बा खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है.

Photo: Pixabay

हालांकि, बाजार में मिलने वाला मुरब्बा अक्सर बहुत ज्यादा चीनी से बना होता है, जो हर किसी के लिए हेल्दी नहीं होता. अगर आप भी बिना ज्यादा चीनी के एक हेल्दी और स्वादिष्ट मुरब्बा बनाना चाहते हैं, तो गुड़ वाला आंवला मुरब्बा एक बेहतरीन ऑप्शन है.

Photo: AI Generated

गुड़ की मिठास, आंवले की हल्की खटास और मसालों का स्वाद इसे और भी खास बना देता है. अच्छी बात ये है कि इसे घर पर बनाना बहुत आसान है और सही तरीके से स्टोर करने पर ये कई महीनों तक चल सकता है.

Photo: AI Generated

इंग्रेडिएंट्स: 500 ग्राम बड़े आंवले, 400–500 ग्राम गुड़, 1 नींबू का रस, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर (ऑप्शनल), 1/2 छोटा चम्मच काला नमक (ऑप्शनल), 3–4 छोटी इलायची (ऑप्शनल).

Photo: AI Generated

1. आंवला तैयार करें: सबसे पहले आंवलों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. एक बर्तन में पानी उबालें और उसके ऊपर छलनी रखकर आंवले डाल दें. ढककर मीडियम आंच पर करीब 8 मिनट तक स्टीम करें, ताकि आंवले थोड़े सॉफ्ट हो जाएं.

Photo: Pexels

2. कांटे से हल्का दबाएं: स्टीम होने के बाद आंवले प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें. फिर हर आंवले को कांटे से हल्का-हल्का दबा दें, ताकि बाद में गुड़ की चाशनी अंदर तक अच्छी तरह पहुंच सके.

Photo: AI Generated

3. गुड़ के साथ रखें: अब आंवलों को एक एयरटाइट कंटेनर में भरें और ऊपर से गुड़ के टुकड़े डाल दें. कंटेनर बंद करके 2 दिन के लिए धूप या रूम टेंपरेचर पर रख दें, जिससे गुड़ पिघलकर चाशनी बन जाए.

Photo: AI Generated

4. चाशनी गाढ़ी करें: दो दिन बाद आंवला और गुड़ की चाशनी को कढ़ाई में डालकर हल्की आंच पर करीब 5 मिनट तक पकाएं, जब तक चाशनी हल्की गाढ़ी और चिपचिपी न हो जाए.

Photo: AI Generated

5. आखिर में नींबू का रस डालें: मुरब्बा थोड़ा ठंडा होने पर इसमें नींबू का रस मिला दें. चाहें तो काली मिर्च, काला नमक और इलायची पाउडर भी डाल सकती हैं, जिससे स्वाद और बढ़ जाता है.

Photo: AI Generated

6. स्टोर करने का तरीका: मुरब्बे को हमेशा साफ और सूखे कांच के जार में भरकर रखें. ध्यान रखें कि आंवले पूरी तरह चाशनी में डूबे रहें, इससे मुरब्बा लंबे समय तक खराब नहीं होता है.

Photo: AI Generated

Read Next