श्रीनाथजी के दरबार में अंबानी परिवार, नई बहू और ईशा अंबानी की सादगी ने जीता दिल... VIDEO

Photo: Instagram@Viralbhayani

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार अपनी दौलत-शोहरत के साथ अपनी सादगी धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए भी जाना जाता है. 

Photo: Instagram@Viralbhayani

अंबानी परिवार की भगवान श्रीनाथजी के प्रति अटूट श्रद्धा जगजाहिर है. 

Photo: Instagram@Viralbhayani

यही वजह है कि आज अंबानी परिवार  राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित नाथद्वारा मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचा.

Photo: Instagram@Viralbhayani

सामने आईं तस्वीरों और कुछ वीडियो में मुकेश अंबानी अपनी बेटी ईशा के साथ एयरपोर्ट से निकलते दिखे. 

Photo: Instagram@Viralbhayani

जबकि एक और वीडियो में उनके छोटे भाई अनिल अंबानी, हाल ही में अंबानी खानदान में शामिल हुईं नई बहू श्वेना पॉय रायतुरकर और विक्रम सलगांवकर भी नजर आए.

Photo: Instagram@Viralbhayani

कुछ ही दिन पहले मुकेश अंबानी की छोटी बहन दीप्ति सालगांवकर के बेटे विक्रम सालगांवकर की श्वेना पॉय रायतुरकर से शादी हुई है.

Photo: Instagram@Viralbhayani

इस दौरान ईशा अंबानी का सादा अंदाज देखने लायक था. उन्होंने इस दौरान लाइट मिंट ग्रीन और पिंक कॉम्बिनेशन वाला सूट पहना था. 

Photo: Instagram@Viralbhayani

इस सूट पर सुंदर सी गोल्डन कढ़ाई हो रखी थी. ईशा ने इस दौरान अपने बालों को खुला छोड़ा था और बिलकुल लाइट मेकअप किया था.

Photo: Instagram@Viralbhayani

वहीं, नई बहू श्वेना ने गुलाबी रंग की सिल्क साड़ी पहनी हुई थी. उन्होंने गले में मंगलसूत्र, बिंदी और माथे पर सिंदूर लगाया हुआ था. 

Photo: Instagram@Viralbhayani

Read Next