05 April 2026
Photo: ITG
ज्यादातर घरों में मलाई जमा करके उससे देसी घी बनाया जाता है. ये बहुत ही आम बात है, लेकिन घी निकालने के बाद मावा(खुरचन) बचता है.
Photo: AI Generated
ये जो बचा हुआ मावा होता है, उसे अक्सर लोग बेकार और खराब समझकर फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो शायद आप अपना नुकसान कर रहे हैं.
Photo: Instagram
क्योंकि इस बचे हुए मावे से आप स्वादिष्ट और लाजवाब लड्डू बना सकते हैं.
Photo: Pexels
जी हां, इससे आप ऐसे लड्डू बना सकते हैं, जिसे खाने के बाद बाजार की मिठाइयां भी फीकी लगेंगी.
Photo: Pexels
इंग्रेडिएंट्स: घी का बचा हुआ मावा(3/4 कप), गेहूं का आटा(3/4 कप), बूरा या पिसी चीनी(3/4 कप), इलायची पाउडर(1/2 छोटा चम्मच), घी(2-3 चम्मच), ड्राई फ्रूट्स (ऑप्शनल).
Photo: Pexels
बनाने का तरीका: 1. एक कड़ाही में गेहूं का आटा डालें. ध्यान रहे इसे लो-मीडियम फ्लेम पर 7-8 मिनट तक सूखा भूनें. जब आटा हल्का ब्राउन हो जाए और इससे खुशबू आने लगे, तो समझें ये भुन गया है.
Photo: Pexels
2. अब भुने हुए आटे को एक बाउल में निकालें. इसमें बचा हुआ मावा डालकर अच्छे से मिक्स करें. जब ये अच्छे से मिक्स हो जाए तब इसमें बूरा और इलायची पाउडर मिलाएं.
Photo: Pexels
3. अच्छे से मिलाने के बाद भी अगर ये मिश्रण सूखा लगे, तो 2-3 चम्मच घी डालें. अब इसे हाथ से छोटे-छोटे गोल लड्डुयों में बांधे. अगर आप चाहें तो इन्हें ड्राई फ्रूट्स से सजा सकते हैं.
Photo: Pexels
4. इन लड्डुओं को आप करीब 1 महीने तक बिना फ्रिज के स्टोर कर सकते हैं. बस ध्यान रहे इन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखें.
Photo: Pexels