भाई की मेहंदी में देसी कुड़ी बनीं सारा, बांधनी लहंगा और कुंदन हार पहन दिखाया रॉयल अंदाज

5 Mar 2026

Photo: Instagram@yogenshah_s

सोशल मीडिया सेंसेशन सारा तेंदुलकर अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी में बेहद खूबसूरत और रॉयल अंदाज में नजर आईं. 

Photo: Instagram@yogenshah_s

इस खास फंक्शन में सारा ने बैंगनी और गुलाबी रंगों के कॉम्बिनेशन वाला एक मल्टी कलर बांधनी लहंगा पहना, जिस पर बारीक मिरर वर्क की शानदार कारीगरी की हुई थी.

Photo: Instagram@yogenshah_s

पिंक-पर्पल लहंगे के साथ उन्होंने पिस्ता ग्रीन रंग का बांधनी दुपट्टा कैरी किया, जिसके बॉर्डर पर लगी लटकन काफी खूबसूरत थी, इस आउटफिट में वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं.

Photo: Instagram@yogenshah_s

सारा ने गले में मोतियों और कुंदन से जड़ा हुआ एक हैवी नेकलेस पहना है, जो उनके ब्लाउज के डीप नेक डिजाइन के साथ खूब जंच रहा था.

Photo: Instagram@yogenshah_s

सारा ने भाई की मेहंदी सेरेमनी के लिए फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता का खास मल्टी कलर बांधनी लहंगा था. इस लहंगे में शीशे का जो काम था, वो उसे शाही टच दे रहा है.

Photo: Instagram@yogenshah_s

 उन्होंने बालों को एक नीट स्लीक बन में बांधा हुआ था और माथे पर एक बड़ा स्टेटमेंट मांग टीका पहना था, जो उनकी लुक को कंप्लीट कर रहा था.

Photo: Instagram@yogenshah_s

कलाई में मैचिंग चूड़ियां, उंगली में एक बड़ी सी स्टोन रिंग और पैरों में स्टाइलिश वेज हील्स के साथ सारा ने अपने फैशन सेंस से एक बार फिर सबको अपना दीवाना बना दिया.

Photo: Instagram@yogenshah_s

उन्होंने अपने मेकअप को बहुत ही सटल और ग्लोइंग रखा है, जिसमें एक छोटी सी काली बिंदी उनके देसी लुक को और भी ज्यादा ग्रेसफुल बना रही थी.

Photo: Instagram@yogenshah_s

सारा तेंदुलकर की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके इस 'परफेक्ट सिस्टर-ऑफ-द-ग्रूम' लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Photo: Instagram@yogenshah_s

Read Next