भीड़ में साक्षी धोनी का हाथ थामे दिखीं राधिका अंबानी, ब्लैक टी-शर्ट में माही का स्वैग, Video

6 Mar 2026

Photo: Instagram@ambani_update

अंबानी परिवार का महेंद्र सिंह धोनी के साथ स्पेशल बॉन्ड है और वो उनके हर फंक्शन का हिस्सा भी बनते हैं. बीती रात सेमी-फिनाले मैच के दौरान भी राधिका और साक्षी की दोस्ती देखने को मिली.

Photo: Instagram@ambani_update

टीम इंडिया की जीत के बाद स्टेडियम से बाहर निकलते समय राधिका अंबानी मिसेज धोनी का हाथ थामे नजर आईं.

Photo: Instagram@ambani_update

गुलाबी रंग का सूट पहने हुए साक्षी धोनी और नीली जर्सी पहने राधिका दोनों साथ-साथ एक-दूसरे का मजबूती से हाथ पकड़ते हुए बाहर आ रही थीं.

Photo: Instagram@ambani_update

गुलाबी सूट और ग्रीन पायजामा पहने साक्षी बहुत सुंदर लग रही हैं. राधिका उनको भीड़ के बीच में से बचाते हुए बाहर ला रही हैं. 

Photo: Instagram@ambani_update

राधिका के आगे उनकी जेठानी श्लोका चल रही हैं, जिन्होंंने एक हाथ से अपने बेटे को संभाल रखा था. जबकि दूसरे हाथ से देवरानी का हाथ पकड़ रखा था.

Photo: Instagram@ambani_update

इन तीनों के पीछे धोनी भी अपने एक दोस्त के कंधे पर हाथ रखकर भीड़ से बचकर स्टेडियम से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

ब्लैक कलर की टी-शर्ट में कैप्टन कूल धोनी का अलग ही स्वैग देखने को मिला. स्टेडियम से धोनी के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल भी हो रहे हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

साक्षी और राधिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों नो-बॉल पर खूब चिल्लाती दिखाई दे रही हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

साक्षी और धोनी के अलावा रोहित शर्मा, अनिल कपूर, वरुण धवन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अंबानी परिवार समेत कई स्टार्स टीम इंडिया को चीयर करते पहुंचे थे.

Photo: Instagram@ambani_update

Read Next