22 Jan 2026
Photo: ITG
आपने आज तक सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी से लेकर इंफ्लूएंर्स तक के लुक्स को वायरल होते देखा होगा, लेकिन क्या किसी ने कभी किसी आम शख्स का लुक वायरल होते देखा है?
Photo: Instagram/@rakesh.photopedia
अगर नहीं, तो अब में देख लीजिए. दरअसल, हाल ही में बेंगलुरु की सड़क पर जब एक स्ट्रीट फोटोग्राफर ने कुछ ऐसा कैपचर किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Photo: Instagram/@rakesh.photopedia
फोटोग्राफर ने एक साड़ी पहने जर्मन लड़की की कुछ कैंडिड तस्वीरें क्लिक कीं, जो 24 घंटे के अंदर वायरल हो गईं. देखते ही देखते उन्हें सोशल मीडिया पर भारत की नई नेशनल क्रश कहा जाने लगा.
Photo: Instagram/@rakesh.photopedia
जर्मन लड़की के इस वायरल लुक की सबसे बड़ी वजह है उनकी लाइट क्रीम कलर की साड़ी है. जी हां, लड़की ने जिस तरह साड़ी पहनी हुई थी वो काबिल-ए-तारीफ है.
Photo: Instagram/@rakesh.photopedia
जर्मन लड़की ने जो साड़ी पहनी हुई थी उसका फैब्रिक हल्का और शीयर था. साड़ी को क्रीम कलर के मैचिंग छोटे-छोटे पोल्का डॉट्स से सजाया गया है.
Photo: Instagram/@rakesh.photopedia
साड़ी पर लाल और ब्लू कलर का बॉर्डर था, जिस पर ट्रेडिशनल डिजाइन बना है. ये बॉर्डर लड़की के पूरे लुक में जान डाल ने का काम कर रहा था.
Photo: Instagram/@rakesh.photopedia
उन्होंने साड़ी के साथ पीच कलर का स्पेगेटी टॉप पहना था. पतली स्ट्रैप्स वाला ये टॉप बहुत सिंपल है, लेकिन साड़ी के साथ परफेक्ट मैच करता है. ये ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत कॉम्बिनेशन बना रहा था.
Photo: Instagram/@rakesh.photopedia
लड़की की साड़ी ड्रेपिंग बिल्कुल नेचुरल थी, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही थी. लड़की ने कभी खड़े होकर, कभी बैठकर, तो कभी बाल बांधते हुए पोज दिए. यही नेचुरल अंदाज लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है.
Photo: Instagram/@rakesh.photopedia
उन्होंने अपने लुक को छोटे-छोटे झुमके और छोटी सी बिंदी लगाकर कंप्लीट किया. ये उनके पूरे लुक को ट्रेडिशनल फील दे रहे हैं.
Photo: Instagram/@rakesh.photopedia