पति विराट को चियर करती दिखीं अनुष्का, सिंपल दिखने वाली टी-शर्ट की कीमत उड़ा देगी होश!

10 April 2026

Photo: ITG

क्रिकेट मैच हो या कोई पार्टी अनुष्का शर्मा का स्टाइल हर बार लोगों का ध्यान खींच ही लेता है. रेड कार्पेट पर हमेशा छाई रहने वाली अनुष्का का कैजुअल लुक भी कमाल होता है.

Photo: Instagram

हाल ही में उन्हें आईपीएल 2026 के आरसीबी vs सीएसके मैच में अपने पति विराट कोहली को सपोर्ट करते देखा गया. मैच के दौरान उनके जोश के साथ ही उनका सिंपल मगर स्टाइलिश लुख भी चर्चा में रहा.

Photo: Instagram

इस मैच में अनुष्का को जींस पर सिंपल सी स्ट्राइप्ड टी-शर्ट पहने देखा गया. ये टी-शर्ट दिखने में बेशक सिंपल रही हो, लेकिन ये बहुत महंगी है. इसकी कीमत सुनकर लोग सच में चौंक गए हैं.

Photo: Instagram

मैच के दौरान अनुष्का ने रिफॉर्मेशन (Reformation) ब्रांड का बेंटले कॉटन पोली स्वेटर (Bentley cotton poli sweater) पहना था, जिसकी कीमत करीब 16,900 बताई गई है.

Photo: Instagram

लुक की बात करें तो देखने में ये एक बहुत ही सिंपल सफेद स्ट्राइप्ड टॉप था, जिसमें डीप वी-नेक डिजाइन था और इसके सामने की तरफ छोटे-छोटे बटन लगे थे.

Photo: Instagram

हल्की स्ट्राइप्स इसे थोड़ा स्टाइलिश टच दे रही थीं, वहीं नीचे का स्ट्रेचेबल फिट इसे बॉडी-हगिंग लुक दे रहा था. उन्होंने अपने इस कैजुअल आउटफिट को एक्सेसरीज के साथ और भी खास बनाया.

Photo: Instagram

अनुष्का ने गले में गोल्ड का डबल-लेयर चोकर पहना, जो उनके लुक को एक एलिगेंट टच दे रहा था. इसके साथ उन्होंने हाथ में वाइट और गोल्ड मेटल के ब्रेसलेट्स स्टैक किए थे.

Photo: Instagram

उन्होंने कानों में बहुत ही सिंपल स्टड्स पहने थे, जिससे पूरा लुक ओवरडन नहीं लगा बल्कि बहुत बैलेंस्ड और क्लासी दिखा. 

Photo: Instagram

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मेकअप सॉफ्ट और नेचुरल रखा. इसके साथ ही बालों को मिडिस पार्टिंग करते हुए खुला छोड़ा.

Photo: Instagram

Read Next