नंगे पैर पहुंचे रामचरण तो 'पुष्पा' का दिखा स्वैग, अल्लू अर्जुन के भाई के रिसेप्शन में पहुंचे ये स्टार्स, PHOTOS
3 Mar 2026
Credit: Instagram/Filmfair
अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गजों का जमावड़ा लगा.
Credit: Instagram
अल्लू सिरीश सफेद कशीदाकारी वाली शेरवानी और मैचिंग ट्राउजर में बेहद हैंडसम लग रहे थे. वहीं, नयनिका ने हैवी कढ़ाई वाला ब्लैक और सिल्वर लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने शानदार रूबी नेकलेस के साथ पूरा किया.
Credit: Instagram
ग्लोबल स्टार राम चरण अपनी मां के साथ रिसेप्शन में पहुंचे. उन्होंने काले रंग का कुर्ता और पायजामा पहना था. भगवान अयप्पा की दीक्षा के कारण वे नंगे पैर नजर आए, जिसने सभी का ध्यान खींचा.
Credit: Instagram
भाई के फंक्शन में 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन ब्लैक एम्बेलिश्ड बंदगला सूट में बेहद डैशिंग लगे. उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने सिल्वर कलर का शिमरी लहंगा और केप स्टाइल दुपट्टा पहनकर महफिल लूट ली.
Credit: Instagram
राणा दग्गुबाती अपने सिग्नेचर स्टाइल में नजर आए. उन्होंने काले रंग का बंदगला कोट और ट्राउजर पहना था. उनकी लंबी कद-काठी और आंखों पर लगे चश्मे ने उनके लुक को और भी प्रभावशाली बना दिया.
Credit: Instagram
'मास महाराजा' रवि तेजा एक अलग ही अंदाज में दिखे. उन्होंने ग्रे कलर की हुडी और ब्लैक ट्राउजर पहनकर इस फॉर्मल इवेंट में अपना कूल और रिलैक्सिंग साइड दिखाया, जो काफी चर्चा में रहा.
Credit: Instagram
दिग्गज एक्टर बालकृष्ण भी इस खुशी के मौके पर आशीर्वाद देने पहुंचे. उन्होंने सफेद रंग की फॉर्मल शर्ट और नीली जींस पहनी थी. उनका सादगी भरा पहनावा उनकी दमदार शख्सियत के साथ खूब जंच रहा था.
Credit: Instagram
सीनियर एक्टर जगपति बाबू ने अपनी ग्रेस से सबका दिल जीत लिया. उन्होंने काली शर्ट और सफेद पैंट के साथ सादगी को चुना. उनकी सफेद दाढ़ी और क्लासिक स्टाइल उन्हें भीड़ से अलग बना रहा था.
Credit: Instagram
फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली भी इस ग्रैंड इवेंट का हिस्सा बने. उन्होंने ग्रे कलर का ब्लेज़र और डार्क सनग्लासेस पहने थे. उनके स्टाइलिश हेयरडू और आत्मविश्वास ने उनके लुक को और भी खास बना दिया.