जब अमिताभ को जीनत अमान ने मारा धक्का, छूट गए थे पसीने, बोलीं- पूरी ताकत लगा दी

3 Apr 2026

Photo: Instagram/@thezeenataman

जीनत के छूटे पसीने

बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. उनके फिल्मी दुनिया से जुड़े किस्से-कहानियां और नई पीढ़ी को सलाह, यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

Photo: Instagram/@thezeenataman

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट में अपनी फिल्म 'डॉन' को याद किया. 1978 में आई अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'डॉन' में जीनत ने रोमा का रोल निभाया था.

Photo: Instagram/@thezeenataman

जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर 'डॉन' का वो आइकॉनिक सीन शेयर किया, जिसमें रोमा बेहोश डॉन को अस्पताल से पुलिस की नजरों से बचाकर ले जाती हैं. 

Photo: Instagram/@thezeenataman

उन्होंने पर्दे के पीछे की कहानी बताते हुए लिखा, 'हां, यह डॉन का वही सीन है, जिसमें चतुर रोमा, पुलिस को चकमा देकर बेहोश डॉन को अस्पताल के कमरे से निकाल ले जाती है.'

Photo: Instagram/@thezeenataman

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे रोमा का किरदार बहुत पसंद आया. वह स्मार्ट, साहसी और स्मूद थी. ऐसी औरत का किरदार निभाना कौन नहीं चाहेगा.' फिर जीनत ने उस सीन का जिक्र किया जिसने उनके पसीने छुटा दिए थे.

Photo: Instagram/@thezeenataman

उन्होंने लिखा, 'दुर्भाग्य से उस दिन सेट पर स्मूद दिखना आसान नहीं था. क्यों, पूछ रहे हो? क्योंकि वो पुरानी व्हीलचेयर, और उस पर मिस्टर बच्चन का बेहोश वजन...'

Photo: Instagram/@thezeenataman

'उसे मूव करना बेहद मुश्किल था. मुझे अपने रोल के लिए पोकर फेस बनाए रखना था, जबकि असल में मैं पूरी ताकत से धक्का दे रही थी.'

Photo: Instagram/@thezeenataman

जीनत अमान ने यह भी कहा कि वे 'डॉन' का एक और रीबूट देखना पसंद करेंगी. उन्हें शाहरुख खान वाली 'डॉन' भी पसंद आई थी.

Photo: Instagram/@thezeenataman

जीनत अमान के इस पोस्ट को फैंस का प्यार मिल रहा है. प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस को नेटफ्लिक्स सीरीज 'द रॉयल्स' में पिछली बार देखा गया था.

Photo: Instagram/@thezeenataman

Read Next