अस्पताल में दिखे जाकिर खान, अचानक कैसे बिगड़ी कॉमेडियन की तबीयत? फैंस हुए परेशान

15 Mar 2026

Photo: ITG

क्यों अस्पताल में जाकिर?

स्टैंडअप कॉमेडी में अपना लोहा मनवा चुके जाकिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है.

Photo: Instagram @zakirkhan_208

जाकिर अस्पताल में भर्ती होते हुए देखे गए. उनके छोटे भाई अरबाज खान ने इंस्टाग्राम पर रमजान व्लॉग शेयर किया था, जिसमें कॉमेडियन हॉस्पिटल के कपड़ों में नजर आए.

Photo: Screengrab

अरबाज के व्लॉग की शुरुआत जाकिर के डायलॉग से होती है. वो कहते हैं कि मैच अभी फंसा हुआ है. इसके बाद अरबाज अपने पूरे दिन की अपडेट शेयर करते हैं.

Photo: Screengrab

उन्होंने कहा कि उनकी भी तबीयत थोड़ी खराब थी, इसलिए वो पूरा दिन शूट नहीं कर पाए. आगे अरबाज अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे, जहां जाकिर पहले से भर्ती थे.

Photo: Screengrab

अपने रूम में जाकिर इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया क्रिकेट मैच देख रहे थे. उनसे मिलने IPS मनोज कुमार शर्मा और उनकी पत्नी अस्पताल पहुंचे थे. जाकिर ने इस बीच मैच का पूरा मजा लूटा.

Photo: Instagram @arbazkhan0513

फैंस जाकिर के इस वीडियो को देखकर तुरंत चिंता में आ गए. उन्हें ये जानना था कि आखिर कॉमेडियन की तबीयत अचानक क्यों खराब हुई. हालांकि जाकिर की तबीयत अभी खराब नहीं हुई है.

Photo: Instagram @zakirkhan_208

अरबाज का ये व्लॉग करीब एक हफ्ते पुराना है, जिसे उन्होंने अब इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. मगर जाकिर की तबीयत क्यों खराब हुई, इसके बारे में कोई अपडेट नहीं मिल पाई.

Photo: Instagram @zakirkhan_208

जाकिर खान ने कुछ वक्त पहले ये अनाउंस किया था कि वो स्टैंडअप कॉमेडी से कुछ सालों का ब्रेक लेने वाले हैं. इसके पीछे का कारण उन्होंने हेल्थ इश्यूज बताए थे. 

Photo: Instagram @zakirkhan_208

Read Next