'शर्मनाक है ये करना', क्र‍िकेटर चहल संग वायरल AI पोस्टर पर बोलीं शेफाली

1 FEB 2026

Photo: Instagram @shefalibaggaofficial

AI पोस्टर पर बोलीं शेफाली 

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अक्सर ही अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं.

PHOTO: Instagram @yuzi_chahal23

धनश्री वर्मा संग तलाक के बाद युजवेंद्र का नाम आरजे महवश संग जुड़ा था. दोनों को साथ में वेकेशन और आउटिंग पर भी कई दफा स्पॉट किया गया. 

PHOTO: Instagram @yuzi_chahal23

वहीं, कुछ वक्त की दोस्ती के बाद युजवेंद्र और आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया. दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें देखते ही देखते वायरल हो गईं. 

PHOTO: Instagram @rj.mahvash

महवश संग दोस्ती टूटने की चर्चाओं के बीच युजवेंद्र को 'बिग बॉस 13' फेम शेफाली बग्गा संग एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था. 

Video: Social Media

शेफाली संग नजर आने के बाद से कुछ लोग दोनों को लिंक करने लगे. इसी बीच सोशल मीडिया पर युजवेंद्र को लेकर AI पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें क्रिकेटर तीनों हसीनाओं संग दिखाई दे रहे हैं. 

 (PHOTO: Instagram @vijaycreationn) 

AI पोस्टर में युजवेंद्र चहल को एक्स वाइफ धनश्री वर्मा, आरजे महवश और शेफाली बग्गा संग देखकर फैंस भी शॉक्ड रह गए. पोस्टर में लव ट्रायंगल दिखाया गया है और लिखा है- किस किसको प्यार करूं 3. 

PHOTO: Instagram @yuzi_chahal23

अपने वायरल पोस्ट के कमेंट सेक्शन में युजवेंद्र ने भी रिएक्ट किया. उन्होंने लिखा- 2-3 रह गईं. एडमिन अगली बार बेहतर रिसर्च करना. 

 (PHOTO: Instagram @vijaycreationn) 

अब शेफाली बग्गा ने वायरल AI पोस्टर पर रिएक्ट किया है. शेफाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्टर री-शेयर करके इसे बनाने वाले शख्स को खरी-खोटी सुनाई है.

Photo: Instagram @shefalibaggaofficial

शेफाली ने लिखा- ये घटिया हरकत है. ट्रोल्स जिस तरह से लड़कियों को ट्रीट करते हैं वो शर्मनाक है.

Photo: Instagram @shefalibaggaofficial

शेफाली के रिएक्शन के बाद शख्स ने अपने इंस्टा हैंडल से ये वायरल पोस्टर डिलीट कर दिया है. मगर सोशल मीडिया पर पोस्टर अभी भी वायरल है. 

Photo: Instagram @shefalibaggaofficial

Read Next