5वीं बार पिता बना यूट्यूबर, पहली पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, घर में छाईं खुशियां

24 Mar 2026

Photo: Instagram/@armaan__malik9

पिता बने अरमान मलिक

अपनी दो बीवियों की वजह से फेमस हुए यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर पिता बन गए हैं. उनकी पहली पत्नी पायल ने बेटी को जन्म दिया है.

Photo: Instagram/@armaan__malik9

अरमान ने अपने घर आई नन्ही राजकुमारी और मां पायल मलिक की फोटो शेयर कर दी है. उन्होंने बताया है कि 'जच्चा बच्चा दोनों ठीक हैं'.

Photo: Instagram/@armaan__malik9

तस्वीरों में पायल मलिक को अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है. उनके बगल में अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका बैठी हैं, जिन्होंने बेबी को अपनी बाहों में ले रखा है.

Photo: Instagram/@armaan__malik9

अरमान ने डिलीवरी से पहले अस्पताल जाते हुए पत्नी पायल की वीडियो शेयर की. इसमें प्रेग्नेंट पायल के साथ बाकी सभी नाच रहे थे.

Photo: Instagram/@armaan__malik9

बेटी के आने से अरमान समेत उनका परिवार बेहद खुश हैं. घर पर नन्ही राजकुमारी के आने की खुशखबरी उन्होंने फैंस को दी, तो उन्हें खूब बधाइयां मिलने लगीं.

Photo: Instagram/@armaan__malik9

अरमान मलिक के पायल और कृतिका संग पहले से ही 4 बच्चे हैं. अब इस बड़े परिवार में एक और सदस्य शामिल हो गया है. हमारी तरफ से यूट्यूबर को बधाई!

Photo: Instagram/@armaan__malik9

Read Next