2 पत्नियां-4 बच्चे, यूट्यूबर का डेढ़ साल से चल रहा अफेयर? भड़की पत्नी बोली- ये आदमी नहीं सुधरेगा...

8 FEB 2026

Photo: Instagram @armaan__malik9

यूट्यूबर का चल रहा अफेयर?

यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अरमान की दो पत्नियां हैं पायल और कृतिका.

Photo: Instagram @armaan__malik9

अरमान की दोनों पत्नियां एक साथ एक ही घर में रहती हैं. मगर अब अरमान अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. 

Photo: Instagram @armaan__malik9

दरअसल, अरमान मलिक ने अपने यूट्यूब चैनल Malik Kids पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक लड़की अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका से कहती हैं कि वो अरमान को पिछले डेढ़ साल से डेट कर रही है.

Photo: Instagram @armaan__malik9

ये सुनकर कृतिका काफी भड़क जाती हैं. मगर लड़की कृतिका से कहती है कि वो उन्हें एक्सेप्ट कर लें. लड़की ने कृतिका से कहा- पायल दीदी ने भी तो आपको एक्सेप्ट किया था. आप भी मुझे एक्सेप्ट कर लो.

Video: Instagram @_malik_family_vlogs

लड़की की बात सुनकर कृतिका गुस्से से कहती हैं- तो एक काम करो...मैं भी कर लेती हूं, तुम भी कर लेना.

Photo: Instagram @armaan__malik9

'ये आदमी तो सुधरेगा नहीं. इस आदमी का एक से क्या 36 से भी पेट नहीं भर सकता. मैं उसकी रग-रग से वाकिफ हूं. मुझे भी अरमान ने यही बोला था कि तुम आखिरी हो. ' 

Photo: Instagram @armaan__malik9

अगर आपको भी यह लग रहा है कि अरमान का वाकई में अफेयर चल रहा है, तो जरा ठहर जाइए, क्योंकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है. 

Photo: Instagram @armaan__malik9

दरअसल, ये एक प्रैंक वीडियो है. अरमान पीछे के आकर हंसते हुए कहते हैं- मैं चाहता हूं अब सबके सामने मेरी तारीफ के साथ सच बताओ. 

Photo: Instagram @armaan__malik9

कृतिका भी मानती हैं कि वो सिर्फ एक्टिंग कर रही थीं. उन्होंने फैंस संग सिर्फ प्रैंक किया है. 

Photo: Instagram @armaan__malik9

Read Next