18 MAR 2026
Photo: Instagram @anurag_dobhal
यूट्यूबर अनुराग डोभाल अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी. उनकी कार डिवाइडर से टकराई थी. इसमें उन्हें भी गंभीर चोट आई.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
अस्पताल में बीते दिनों उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. लेकिन अब वो पहले से ठीक हैं. एक्सीडेंट के बाद उन्होंने इंस्टा पर पहला पोस्ट शेयर किया है.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
अनुराग ने कैप्शन में इमोशनल होते हुए लिखा- कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा, जिस रास्ते मैं गया था वहां से आना नामुमकिन था.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
''मेरे लिए ये सब एक चमत्कार से कम नहीं है. एक अनाथ हूं आज. मुझे नहीं पता आगे क्या होगा. क्या करूंगा. लेकिन ये नया जन्म मिला है तो भगवान ने कुछ सोचा होगा.''
Photo: Instagram @anurag_dobhal
''बहुत सारे लोग परेशान हैं मेरे लिए. मैं अब आईसीयू से बाहर हूं और सुरक्षित हूं. शुक्रिया जो लोग साथ हैं, जिन लोगों ने मेरे लिए दुआ की. ''
Photo: Instagram @anurag_dobhal
''शायद आप लोगों की दुआओं की वजह से मुझे नया जन्म मिला. बाकी तो भगवान भरोसे छोड़ दिया था मैंने सब.'' अनुराग के पेरेंट्स ने उनसे नाता तोड़ दिया है. उन्हें सारी संपत्ति से भी बेदखल कर दिया है.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
अनुराग फोटो में अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आते हैं. उनकी पोस्ट पर सेलेब्स के रिएक्शन आए हैं. सभी ने उनके ठीक होने पर खुशी जताई है.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
बिग बॉस में अनुराग संग नजर आए अभिषेक कुमार ने लिखा- शुक्र. विक्की जैन बोले- बाबू भैया, जल्द बोलना. मन्नारा चोपड़ा ने भगवान का शुक्रिया अदा किया.
Photo: Instagram @anurag_dobhal