'आदित्य धर की ताकत है पत्नी यामी गौतम', बोले कास्टिंग डायरेक्टर, 'धुरंधर 2' के साथ जोड़ी भी हिट

21 Mar 2026

Photo: Instagram/@yamigautam 

आदित्य की ताकत यामी

डायरेक्टर आदित्य धर इस समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित शख्स हैं और इसकी वजह फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' है.

Photo: Instagram/@castingchhabra

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है. दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघर पहुंच रहे हैं. पिक्चर ने शुरुआती दिनों में ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

Photo: Screengrab

इस बीच पिक्चर के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रणवीर सिंह और आदित्य धर की तारीफ की है. उन्होंने आदित्य की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम की भी तारीफ की.

Photo: Instagram/@castingchhabra

मुकेश ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी पोस्ट में यामी गौतम को पति आदित्य धर की ताकत बताया. उन्होंने यामी से मिले प्यार और ब्लेसिंग का भी जिक्र किया.

Photo: Instagram/@castingchhabra

फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज के बाद से ही आदित्य धर और यामी चर्चा में बने हुए हैं. दोनों बॉलीवुड के टॉप कपल्स में शामिल हो गए हैं.

Photo: Instagram/@castingchhabra

दोनों की प्रेम कहानी फिल्म उरी के सेट पर शुरू हुई थी. अब दोनों एक दूसरे का सपोर्ट सिस्टम बनकर खड़े हैं.

Photo: Instagram/@castingchhabra

यामी ने 2025 में आई अपनी फिल्म 'हक' से कमाल किया था. इसके बाद आदित्य की 'धुरंधर' ने आकर बॉलीवुड  की तकदीर बदल दी.

Photo: Instagram/@castingchhabra

Read Next