30Cr नेटवर्थ-17M फैंडम, कौन हैं यूट्यूबर अनुराग डोबाल? कभी सलमान को दिखाया था टशन

10 MAR 2026

Photo: Instagram @anurag_dobhal

यूट्यूबर अनुराग डोबाल चर्चा में बने हुए हैं. वो अपनी पर्सनल लाइफ में स्ट्रगल फेस कर रहे हैं. इस कदर परेशान हुए कि जान देने की कोशिश की.

कौन हैं अनुराग डोबाल?

Photo: Instagram @anurag_dobhal

फिलहाल वो अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. बुरे वक्त में पेरेंट्स, भाई-बहनों ने अनुराग का साथ छोड़ा है. दोस्त भी उनका साथ नहीं दे रहे हैं.

Photo: Instagram @anurag_dobhal

सुसाइड अटैम्पट करने के बाद इंडस्ट्री के लोगों का अनुराग को सपोर्ट मिल रहा है. पत्नी रितिका भी पुराने गिले शिकवे भूलकर अनुराग का ख्याल रख रही हैं.

Photo: Instagram @anurag_dobhal

अनुराग को फैंस UK07 राइडर और बाबू भईया के नाम से जानते हैं. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं. उन्होंने बिग बॉस 17 में पार्टिसिपेट किया था.

Photo: Instagram @anurag_dobhal

लेकिन शो में उनकी जर्नी लंबी नहीं चली. अनुराग ने सलमान खान से पंगा ले लिया था. दबंग खान ने उनकी फैन आर्मी पर एक कमेंट किया था. इससे अनुराग पूरे सीजन नाराज रहे थे.

Photo: Instagram @anurag_dobhal

शो से निकलने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ी. वो उत्तराखंड के रहने वाले हैं. उनके पास महंगी कारों और बाइक्स का कलेक्शन है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 25-30 करोड़ है.

Photo: Instagram @anurag_dobhal

इंस्टा पर उनके 7.8M फॉलोअर्स हैं. यूट्यूब पर 8.06M सब्सक्राइबर्स हैं. वो मोटो व्लॉगर, डिजिटल क्रिएटर हैं. यूट्यूब, ब्रैंड प्रमोशन, लाइव शोज, सोशल मीडिया प्रमोशन से उनकी कमाई होती है.

Photo: Instagram @anurag_dobhal

वो लैविश लाइफस्टाइल जीते थे. लेकिन आज उनके पास से सब छिन गया है. अनुराग का आरोप है पेरेंट्स ने उनकी संपत्ति को छीन लिया है. फैंस मुश्किल वक्त में अनुराग के साथ हैं.

Photo: Instagram @anurag_dobhal

Read Next