पाकिस्तान का रोमांस किंग, मोहब्बत के हफ्ते में हो रहा ट्रेंड, कौन है ये?

12 FEB 2026

Photo: Instagram/@bilalabbas_khan

बिलाल अब्बास कौन हैं?

पाकिस्तान के सबसे फेमस एक्टर बिलाल अब्बास खान का रोमांटिक-ड्रामा शो 'मेरी जिंदगी है तू' अंतिम दिनों में है और जल्द ही खत्म होने वाला है.

Photo: Instagram/@bilalabbas_khan

बिलाल अब्बास ने हाल ही में Instagram पर अपने आखिरी दिन की शूटिंग की तस्वीरें शेयर करके इस खबर की पुष्टि की, हालांकि शो की आखिरी किस्त फरवरी 2026 के मध्य में आ सकती है.

Photo: Instagram/@bilalabbas_khan

पाकिस्तानी एक्टर बिलाल अब्बास को अपनी खास एक्टिंग स्टाइल के लिए जाना जाता हैं. उनकी आंखें, अलग-अलग तरह के रोल करने की वजह से उन्हें पाकिस्तान का शाहरुख खान भी कहते हैं. जानिए बिलाल अब्बास कौन हैं?

Photo: Instagram/@bilalabbas_khan

बिलाल अब्बास खान एक फेमस पाकिस्तानी एक्टर हैं जो उर्दू ड्रामा और फिल्मों में अपनी दमदार और वर्सेटाइल परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. उनका जन्म 4 जून 1993 को कराची, पाकिस्तान में हुआ था.

Photo: Instagram/@bilalabbas_khan

एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने मार्केटिंग की पढ़ाई की, लेकिन थिएटर से इंस्पायर होकर उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर चुना.

Photo: Instagram/@bilalabbas_khan

इस समय वो अपने चल रहे ड्रामा मेरी जिंदगी है तू के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसमें वह हानिया आमिर के साथ काम कर रहे हैं. लोग उनकी एक्टिंग और हानिया के साथ केमिस्ट्री को पसंद कर रहे हैं.

Photo: Instagram/@bilalabbas_khan

बिलाल एक पश्तून परिवार से हैं. उनके पिता एक सिविल सर्वेंट हैं, जबकि उनकी मां एक फैशन डिज़ाइनर हैं. उनके दो भाई और एक बड़ी बहन हैं.

Photo: Instagram/@bilalabbas_khan

बिलाल ने 2016 में कमर्शियल मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया था. उन्हें ड्रामा 'ओ रंगरेजा' से पहचान मिली. चीख, बाला, इश्क मुर्शिद और दूसरे शो में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने बहुत सराहा.

Photo: Instagram/@bilalabbas_khan

बिलाल अब्बास को साल 2021 में फोर्ब्स की 30 अंडर 30 एशियन स्टार्स लिस्ट में शामिल किया गया, जो उनके करियर की एक बड़ी कामयाबी है.

Photo: Instagram/@bilalabbas_khan

हाल ही में बिलाल अब्बास का नाम उनकी को-स्टार, दुर-ए-फिशां के साथ जोड़ा गया है. इश्क मुर्शिद की सुपरहिट सफलता के बाद, दोनों को कई इवेंट्स में एक साथ देखा गया. जिसके बाद कयास लगे की दोनों के बीच कुछ हैं.

Photo: Instagram/@bilalabbas_khan

Read Next