कृतिका संग गौरव ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी नहीं भूलीं रिश्ता, सहेजकर रखी हैं यादें

14 Mar 2026

PHOTO: Instagram @kiratbhattal

कौन हैं गौरव की Ex वाइफ?

क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. 11 मार्च को गौरव ने एक्ट्रेस कृतिका कामरा से दूसरी शादी रचाई.

PHOTO: Yogen Shah 

शादी के बाद उनकी पहली पत्नी की चर्चा होने लगी है. 2014 में गौरव ने एक्ट्रेस-मॉडल कीरत भट्टल से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया.

PHOTO: Instagram @kiratbhattal

गौरव और कीरत ने कभी अपने तलाक की वजह का जिक्र नहीं है. पर हां गौरव से अलग होने के बाद उनकी Ex वाइफ लाइमलाइट से दूर हो गई हैं. 

PHOTO: Instagram @kiratbhattal

2005 में कीरत ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में रखा. उन्हें कन्नड़ फिल्म ‘गेलेया’ से पहचान मिली.

PHOTO: Instagram @kiratbhattal

‘गेलेया’ के बाद वो ‘संतोष सुब्रमण्यम’ और ‘देसिया नेदुंचलाई 47’ जैसी मूवीज में भी नजर आईं. मूवीज के अलावा उन्होंने टीवी, ट्रैवल और लाइफस्टाइल पर भी काम किया है. 

PHOTO: Instagram @kiratbhattal

2013 में आए शो ‘लाइफ में एक बार – व्हेन एंजल्स डेयर’ को कीरत ने होस्ट किया था. 2016 में उन्होंने काम से ब्रेक लिया था और रिकॉर्ड के मुताबिक वो 2025 तक किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहीं. 

PHOTO: Instagram @kiratbhattal

अब कीरत लाइफ प्राइवेट कर चुकी हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. गौर करने वाली बात ये है कि गौरव से तलाक के बाद भी उन्होंने सोशल मीडिया से उनकी तस्वीरें नहीं हटाई हैं. 

PHOTO: Instagram @kiratbhattal

Read Next