पति से बेवफाई कर वडा पाव गर्ल ने रचाई दूसरी शादी, वीडियो देख यूजर्स बोले- बिना डिवोर्स कैसे?

10 Feb 2026

Photo: Aajtak

शादी का वीडियो वायरल

वडा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में हैं. चंद्रिका ने कुछ वक्त पहले अपने पति पर बेवफाई का आरोप लगाया था.

Photo: Instagram/@chandrika.dixit

हालांकि अब मामला एकदम पलट गया है. पिछले दो दिन से चंद्रिका, एक मिस्ट्री मैन के साथ शादी की फोटो शेयर कर रही हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने दूसरी शादी रचा ली है.

Photo: Instagram/@chandrika.dixit

हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने एक मिस्ट्री मैन के साथ शादी का जोड़ा पहने अपनी फोटोज शेयर की थीं. शख्स की प्रोफाइल पर उसका नाम 'मिस्ट्री मैन' ही लिखा हुआ है.

Photo: Instagram/@chandrika.dixit

अब वडा पाव गर्ल ने अपनी 'शादी' का वीडियो भी शेयर कर दिया है. इसमें उन्हें और मिस्ट्री मैन को एक दूसरे के साथ खड़े बात करते देखा जा सकता है.

Photo: Instagram/@chandrika.dixit

माना जा रहा था कि पति को धोखा देकर चंद्रिका दीक्षित ने दूसरी शादी रचा ली है. हालांकि वीडियो देखकर पता चलता है कि ये शादी के कपड़ों का विज्ञापन है.

Photo: Instagram/@chandrika.dixit

फिर भी बहुत से यूजर्स ने उनपर सवाल उठाए. एक ने लिखा, 'बिना तलाक के कैसे दूसरी शादी कर ली?' दूसरी ने लिखा, 'ये वीडियो आपका पति ही बना रहा है न?'

Photo: Instagram/@chandrika.dixit

शादी में तनाव के बीच चंद्रिका के पति युगम गेरा ने साफ कर दिया था कि वो जितने मर्जी आशिक बनाएं, पति को कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन वो वड़ा पाव की दुकान चंद्रिका से लेकर रहेंगे.

Photo: Instagram/@chandrika.dixit

इसपर चंद्रिका ने वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्हें ना ही वो दुकान चाहिए, ना ही पति का साथ. देखना होगा कि आगे दोनों के बीच सुलह होती है या नहीं.

Photo: Instagram/@chandrika.dixit

Read Next