पति संग खटपट के बीच मिस्ट्री मैन ने दिए गुलाब, चहकीं 'वड़ा पाव गर्ल', यूजर्स बोले- फेम...
08 Feb 2026
Photo: Screengrab
वायरल 'वड़ा पाव गर्ल'
चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल की जिंदगी में पिछले कुछ दिनों से काफी उथल-पुथल मची हुई है. उनका अपने पति युगम गेरा के साथ झगड़ा चल रहा है.
Photo: Instagram @chandrika.dixit
वड़ा पाव गर्ल और उनके पति का झगड़ा अब पब्लिक न्यूज बन चुका है. दोनों लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. चंद्रिका ने पति पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं.
Photo: Instagram @chandrika.dixit
वड़ा पाव गर्ल ने अपने पति की चैट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला था. मगर इसी बीच चंद्रिका की एक और इंसान से नजदीकियां बढ़ती देखी गईं.
Photo: Instagram @chandrika.dixit
वैलेंटाइन वीक में चंद्रिका और मिस्ट्री मैन एक-दूसरे के करीब दिखे हैं. दोनों ने कल 'रोज डे' भी सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो भी मिस्ट्री मैन ने शेयर किया.
Photo: Screengrab
वीडियो में वड़ा पाव गर्ल और मिस्ट्री मैन काफी कोजी होते हुए दिखे. जैसे ही मिस्ट्री मैन ने चंद्रिका को गुलाब दिए, उनके चेहरे पर अलग चमक दिखी. वो काफी खुशल हुईं.
Video: Instagram @kon_mysteryman
वड़ा पाव गर्ल के इस नए वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग खराब कर दिया है. उन्हें उनकी हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है. वो उन्हें और उनके मिस्ट्री मैन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
Photo: Screengrab
एक यूजर ने लिखा, 'ये सबकुछ स्क्रिप्टेड है, ये बस फेम चाहती है.' वहीं दूसरे ने कहा, 'पति को कह रही है कि दूसरी लड़कियों के साथ घूम रहा है और खुद देखो क्या कर रही है.'