पति का चल रहा अफेयर! दर्द में 'वड़ा पाव गर्ल', रोते-बिलखते हुए बोलीं- 2 महीने से... 

2 FEB 2026

Photo: Instagram @chandrika.dixit

दर्द में हैं वड़ा पाव गर्ल?

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ चुकीं वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं.

Photo: Instagram @chandrika.dixit

चंद्रिका इस बार अपनी मैरिड लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. दरअसल,  चंद्रिका ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वो पति पर चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं. 

Photo: Instagram @chandrika.dixit

अब एक नए वायरल वीडियो में चंद्रिका ये कहती दिख रही हैं कि उनके पति ने उन्हें धोखा दिया है. वो फोन में पति की चैट और किसी लड़की संग फोटो भी दिखाती नजर आईं. 

Video: Instagram @chandrika.dixit

वीडियो में चंद्रिका सिर पकड़कर रोती नजर आईं. वो रोते हुए चिल्लाकर कहती हैं- 2 महीने से मैं क्या-क्या बर्दाश्त कर रही हूं. 2 महीने से ज्यादा हो गया पर नहीं बोल रही.

Video: Instagram @chandrika.dixit

'मैं काम कर रही हूं. बच्चा संभाल रही हूं, घर संभाल रही हूं, दुकान समेत सब संभाल रही हूं.' 

Photo: Instagram @chandrika.dixit

'आप उठकर ये करने जा रहे हो. जो लड़की दिनभर आपके आगे घूम रही है. मेरा पति, मेरा घर, मेरा प्यार पर मेरा क्या?'

Photo: Instagram @chandrika.dixit

चंद्रिका ने फिर फोन में चैट भी दिखाई. उन्होंने पति के किसी महिला संग रोमांटिक फोटोज भी दिखाए. हालांकि, महिला का चेहरा रिवील नहीं किया. 

Photo: Instagram @chandrika.dixit

फैंस चंद्रिका के सपोर्ट में आगे आ रहे हैं. हालांकि, कई लोगों को लगता है कि चंद्रिका का वीडियो स्क्रिप्टेड है. वैसे आपकी क्या राय है?

Photo: Instagram @chandrika.dixit

Read Next