ऋषभ पंत को भूलीं उर्वशी रौतेला, करोड़पति सिंगर पर आया दिल? रोमांस की है चर्चा

13 Feb 2026

PHOTO: Instagram @urvashirautela

दुबई में उर्वशी रौतेला

शोबिज की दुनिया में कुछ भी मुमकिन है. इन दिनों उर्वशी रौतेला और एपी ढिल्लों की जोड़ी चर्चा में है.

PHOTO: Instagram @urvashirautela

खबरें हैं कि उर्वशी और एपी ढिल्लों ने दुबई में प्री-वैलेंटाइन सेलिब्रेट किया. ना सिर्फ वैलेंटाइन, बल्कि सिंगर ने उर्वशी का प्री-बर्थडे भी सेलिब्रेट किया. 

PHOTO: Instagram @urvashirautela

सेलिब्रेशन के लिए दोनों बुर्ज अल अरब जैसी आइकॉनिक जगहों पर गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपी और उर्वशी बुर्ज अल अरब के लग्जरी 24 कैरेट गोल्ड प्रेसिडेंशियल सूट में रुके थे.

PHOTO: Instagram @apdhillon

बुर्ज अल अरब का ये प्रेसिडेंशियल सूट अपनी एक्सक्लूसिविटी के लिए फेमस है. सूट में सॉफ्ट गोल्डन लाइट्स थीं और अरेबियन गल्फ का शानदार व्यू.

PHOTO: Instagram @urvashirautela

एपी ने उर्वशी के दिन को खास बनाने के लिए हर संभव कोशिश की. दोनों ने साथ में खूबसूरत पल बिताए. एक्ट्रेस ने सिंगर के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है. 

PHOTO: Instagram @apdhillon

वीडियो में सेलिब्रेशन के मोमेंट्स कैप्चर हैं. उर्वशी और एपी ढिल्लों मुस्कुराते हुए साथ पोज दे रहे हैं. दोनों को साथ देखकर फैन्स हैरान हैं. एक ने लिखा- अच्छे लग रहे हैं.

Video: Instagram @urvashirautela

अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि उर्वशी तुम असली अप्सरा हो. कई लोगों ने कहा कि इस मीटअप की उम्मीद नहीं थी. 

PHOTO: Instagram @urvashirautela

अब उर्वशी और एपी ढिल्लों सच में डेट कर रहे हैं या नहीं, ये वही बता सकते हैं. एपी ढिल्लों से पहले एक्ट्रेस का नाम ऋषभ पंत से जोड़ा जाता था. दोनों ने एक-दूसरे को लेकर बयानबाजी भी की थी. 

PHOTO: Instagram @urvashirautela

Read Next