अग्निकुंड के लिए 7 फेरे, त्रियुगीनारायण मंदिर में TV कपल ने की शादी, थामा एक-दूजे का हाथ 

12 FEB 2026

Photo: Instagram @vishhalnikam

अक्षया-विशाल की हुई शादी

पुष्पा इम्पॉसिबल फेम एक्ट्रेस अक्षया हिंदलकर और मराठी एक्टर विशाल निकम आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं. 

Photo: Instagram @vishhalnikam

उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड में स्थित त्रियुगीनारायण मंदिर में सात जन्म साथ रहने की कसम खाई. विशाल ने इस शादी की खूबसूरत वीडियो शेयर की. 

Photo: Instagram @vishhalnikam

मान्यता है कि यही वो पवित्र स्थान है जहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. विशाल-अक्षया ने 10 फरवरी को सात फेरे लिए, इस दिन विशाल का जन्मदिन भी होता है. 

Photo: Instagram @vishhalnikam

शादी से पहले गंगाघाट पर सगाई हुई, फिर हल्दी और शादी की रस्में निभाई गईं. लगभग 3 डिग्री की ठंड में कपल ने शादी की. 

Photo: Instagram @vishhalnikam

कपल दूल्हा-दुल्हन बना बेहद सुंदर लग रहा था. दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ अग्निकुंड के सात फेरे लिए. सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में ये शादी संपन्न हुई. 

Photo: Instagram @vishhalnikam

विशाल ने कैप्शन में लिखा- चंद्रभागा जैसी पवित्र हो हमारी मोहब्बत, सखी, मैं तुममें पूरी तरह समा जाऊंगा. अगर तुम रुक्मिणी की तरह रूठ भी जाओ, तो मैं सांवला विठ्ठल बन जाऊंगा

Photo: Instagram @vishhalnikam

'तुम्हारी हर नाराजगी को प्यार से दूर करूंगा, और तुम्हें जिंदगी भर मनाता रहूंगा.' विशाल के इस पोस्ट कई सेलेब्स दोस्तों ने न्यूली वेडेड कपल को बधाई दी. 

Photo: Instagram @vishhalnikam

हाल ही में विशाल ने प्री-वेडिंग वीडियो शेयर किया था, उसमें लड़की का चेहरा नहीं दिखाया था, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई थी. 

Photo: Instagram @vishhalnikam

सब जानना चाहते थे कि आखिर वो खास लड़की कौन है. बाद में विशाल ने पूरा वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनकी मंगेतर एक्ट्रेस अक्षया हिंदलकर के साथ रिलेशनशिप में हैं.

Photo: Instagram @vishhalnikam

Read Next