9 साल बड़े बॉयफ्रेंड संग शादी रचाएगी एक्ट्रेस, बताया क्या है प्लान

14 Apr 2026

Photo: ITG

तेजस्वी कर रहीं शादी?

टीवी कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा फैंस के लिए रिलेशनशिप गोल्स हैं. दोनों मिलकर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 में नजर आ रहे हैं.

Photo: Instagram/@tejasswiprakash

कपल की शादी की अफवाहें बीते कुछ सालों से उड़ रही हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने तो उनकी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की AI से बनी फोटोज तक वायरल कर दी थीं. 

Photo: Instagram/@tejasswiprakash

हाल ही में एक बार फिर खबरें आईं कि करण और तेजस्वी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अब एक्ट्रेस ने इनका जवाब दिया है.

Photo: Instagram/@tejasswiprakash

बॉम्बे टाइम्स संग बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, 'ये अभी तो बिल्कुल नहीं हो रहा.' इससे पहले करण कुंद्रा भी ट्वीट कर शादी की अफवाहों को नकार चुके हैं.

Photo: Instagram/@tejasswiprakash

एक्टर ने लिखा था, 'शादी-वादी तो चलो हर डो चार साल बाद करवा ही देते हैं. भिंडी कितनी क्यूट है मामू.'

Photo: Instagram/@tejasswiprakash

अपने इंटरव्यू में तेजस्वी ने करण संग 'लाफ्टर शेफ्स 3' और 'स्प्लिट्सविला 16' में काम करने को लेकर बात की और बताया कि उनके साथ करने से वो बहुत सीख रही हैं.

Photo: Instagram/@tejasswiprakash

तेजस्वी ने कहा, 'प्रोफेशनली एक दूसरे के बारे में जानने को बहुत कुछ है. हम समझ रहे हैं कि दूसरा कैसे काम करता है. मुझे करण के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला है. वो मेरे सीनियर हैं.'

Photo: Instagram/@tejasswiprakash

करण और तेजस्वी ने एक दूसरे को 'बिग बॉस 15' के बाद डेट करना शुरू किया था. शो में दोनों को प्यार हुआ, जो आज भी बरकरार है. हालांकि फैंस को उनकी शादी के लिए अभी और इंतजार करना होगा.

Photo: Instagram/@tejasswiprakash

Read Next