'तारक मेहता' के 'टप्पू' का कमबैक! मशहूर एक्टर को रिप्लेस कर बनाई जगह

8 Apr 2026

Photo: Instagram @raj_anadkat

फैन्स के लिए खुशखबरी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलीविजन का लोकप्रिय शो है. इस शो ने कई चेहरों को बड़ी पहचान दी है. इनमें से एक राज अंदकत हैं.

Photo: Instagram @raj_anadkat

राज अंदकत ने शो पर टप्पू का रोल अदा किया था. टप्पू के रोल में वो घर-घर पॉपुलर हो गए थे, लेकिन फिर 2022 में उन्होंने शो छोड़ दिया. 

Photo: Instagram @raj_anadkat

राज को टीवी पर ना देखना उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ा झटका था. पर अब फैन्स के लिए एक खुशखबरी लेकर आए हैं. 

Photo: Instagram @raj_anadkat

एक्टर एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रहे हैं. हालांकि, उनकी ये वापसी  'तारक मेहता' शो के लिए नहीं है. 

Photo: Instagram @raj_anadkat

रिपोर्ट के मुताबिक, राज अंदकत सोनी के अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं. उन्होंने अविनाश मिश्रा को रिप्लेस किया है.

Photo: Instagram @raj_anadkat

कहा जा रहा है कि शो में राज, खुशी दुबे के साथ रोमांस करते दिखेंगे. सोनी जैसे प्लेटफॉर्म पर लैटना राज के लिए बड़ी बात है.

Photo: Instagram @raj_anadkat

टप्पू के कमबैक ने फैन्स के दिलों में खलबली मचा दी है. हालांकि, अब तक हर किसी को ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार है.

Photo: Instagram @raj_anadkat

Read Next