जावेद अख्तर के सामने 'जावेद 78', मिमिक्री देख हैरान पब्लिक, नहीं रुकेगी हंसी
7 APRIL 2026
Photo: Screengrab
सुनील का कमाल!
एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की मिमिक्री का फैन तो अब हर कोई हो चुका है. आमिर खान, सलमान खान के बाद अब वो जावेद अख्तर की नकल करते नजर आए.
Photo: Screengrab
एक अवॉर्ड शो में जावेद अठहत्तर बने सुनील के हाव-भाव इतने कमाल के थे कि खुद ऑडियन्स में बैठे जावेद अख्तर भी देखते रह गए.
Photo: Screengrab
सुनील ने अपने एक्ट के जरिए फराह खान को ट्रोल भी कर दिया. सुनील ने कहा- माफ कीजिएगा, मैं पढ़ते-पढ़ते किताब में घुस गया था.
Photo: Screengrab
'फराह के बारे में मैं कुछ कहना चाहता हूं. हर हफ्ते ये नया एपिसोड बनाती हैं, किसी के भी घर में अपना कुकर लेकर घुस जाती हैं.'
Photo: Screengrab
सुनील ने सीधा-सीधा फराह के यूट्यूब व्लॉग्स पर चुटकी ली थी. ये सुनकर फराह तो दंग रह ही गईं साथ ही जावेद अख्तर भी हंसते हुए नजर आए.
Photo: Screengrab
ऑडियन्स में बैठे सभी सेलेब्स उनकी इस कमाल की अदाकारी पर ताली बजाते दिखे. वहीं फैंस भी सुनील के कायल हो रहे हैं.
Photo: Screengrab
सुनील का वीडियो शेयर कर लोग लिख रहे हैं- ये सबसे वर्सेटाइल एक्टर हैं. सुनील किसी की भी मिमिक्री कर सकते हैं.
Photo: Screengrab
Read Next
ये भी देखें
आमिर की भतीजी को गलत एंगल से किया शूट, बनाई वल्गर क्लिप, भड़के यूजर्स
बेटे की खातिर शोबिज से दूर एक्ट्रेस, नहीं करना कमबैक, कर रही छोटा-मोटा काम!
'आलिया की कॉमेडी देख आ जाएगा रोना', ट्रोल हो गईं एक्ट्रेस, वायरल क्लिप
इंटरव्यू दे रहे थे राकेश बेदी, आ गया विक्की कौशल का फोन, धुरंधर पर हुई बात