लाइव कॉन्सर्ट में रो पड़ीं सुनिधि चौहान, फैन्स से मांगी माफी, Video

10 Mar 2026

PHOTO: Screengrab 

रो पड़ीं सुनिधि 

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है.

PHOTO: Instagram @sunidhichauhan5

इन दिनों  सुनिधि अपने इंडिया म्यूजिकल टूर पर हैं. लखनऊ में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान वो स्टेज पर रो पड़ींं.

PHOTO: Instagram @sunidhichauhan5

जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ जो सुनिधि को भरीमहफिल में रोना आ गया. असल में 7 मार्च को सिंगर लखनऊ के कूलब्रीज रिसॉर्ट्स में परफॉर्मेंस दे रही थीं. 

PHOTO: Instagram @sunidhichauhan5

सुनिधि के गले में खराश में थी. कॉन्सर्स कैंसल करने के बजाए उन्होंने परफॉर्म करना ठीक समझा, लेकिन उन्हें गाना गाने में काफी तकलीफ हो रही थी.

PHOTO: Instagram @sunidhichauhan5

परफॉर्मेंस के दौरान उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. वो कहती हैं कि मेरा गला बहुत खराब है. आज मेरी आवाज बहुत ज्यादा खराब है.

PHOTO: Screengrab

वो कहती हैं कि मुझे पता है कि आप मेरे साथ हैं और मैं फिर भी गाना चाहती हूं. हे भगवान, मेरे साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और ये शर्मनाक है.

PHOTO: Instagram @sunidhichauhan5

सुनिधि ने कहा कि मुझे बहुत खेद है. बस मैं हमेशा अपना 100% देना चाहती हूं. सुनधि दर्द में थीं और स्टेज पर अपने आंसू नहीं रोक पाईं.

PHOTO: Instagram @sunidhichauhan5

उन्होंने कहा कि मैं कोशिश कर रही हूं और शायद ये वैसा ना हो पाए जैसा मैं चाहती थी. इसलिए मुझे माफ कर दीजिए. आपके प्यार के लिए शुक्रिया.

Video: Social Media

Read Next