कुलदीप यादव के संगीत में सूफी सिंगर बिस्मिल ने सजाई महफिल, जश्न में झूमे चहल, Video
14 March 2026
Photos: Social Media
बिस्मिल ने सजाई महफिल
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव अब मैरिड क्लब में शामिल होने जा रहे हैं. कुलदीप आज 14 मार्च को अपनी लेडी लव वंशिका संग शादी के बंधन में बंधेंगे.
Photos: Social Media
कुलदीप और वंशिका की शादी उत्तराखंड के मसूरी में हो रही है. कपल की शादी से पहले कई प्री वेडिंग फंक्शन्स हुए.
Photos: Social Media
कुलदीप और वंशिका की संगीत सेरेमनी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कपल के संगीत में सूफी सिंगर बिस्मिल ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से रंग जमाया.
Videos: Social Media
बिस्मिल के जश्न से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अपनी जादुई परफॉर्मेंस से उन्होंने संगीत सेरेमनी में जान डाल दी.
Videos: Social Media
बिस्मिल के गानों पर कुलदीप और उनकी दुल्हनिया वंशिका थिरकते हुए दिखाई दिए. संगीत सेरेमनी में बिस्मिल ने गर्दा उड़ा दिया.
Photos: Social Media
कुलदीप और वंशिका के हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के भी कई वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं. कपल का प्री-वेडिंग फंक्शन में खास अंदाज देखने को मिला. दोनों एक दूसरे संग झूमते नजर आए.
Videos: Social Media
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल दोस्त कुलदीप यादव के संगीत, हल्दी सेरेमनी में खुशी से चहकते हुए देखे जा सकते हैं.